फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The team stayed in the forests of Bihar for four days, caught the fourth robber

Ghaziabad News: चार दिनों तक बिहार के जंगलों में रही टीम, पकड़ा चौथा लुटेरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
The team stayed in the forests of Bihar for four days, caught the fourth robber
लूट का चौथा आरोपी।
गाजियाबाद। सात जनवरी की रात स्टील कारोबारी रामदास गुप्ता के घर में लूटपाट करने वाले चौथे लुटेरों को भी कविनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चंदन कुमार निवासी गांव पैता थाना फूलरास, मधुबनी बिहार लूट के रुपये और जेवर बांटकर साथियों से अलग हो गया था। आरोपी से लूट के तीन लाख 45 हजार 980 रुपये और 47 चांदी के सिक्के बरामद किए गए हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने डकैती की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था। हालांकि अब इसे लूट में तब्दील किया जाएगा।
विज्ञापन

एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि स्टील कारोबारी रामदास गुप्ता और उनकी पत्नी सुमित्रा गुप्ता को बंधक बनाकर चार नौकरों ने लूटपाट की थी। पीड़ित ने बदमाशों की संख्या अधिक बताई थी, हालांकि चार लोगों ने ही लूटपाट की थी। तीन लुटेरों ओमप्रकाश, सुनील कुमार और कारोबारी का नौकर चंदन को तीन दिन पूर्व गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इनका चौथा साथी जिसका नाम भी चंदन कुमार है लूट के पैसे और जेवर बांटकर साथियों से अलग हो गया था और रोडवेज बस में सवार होकर बिहार अपने गांव पहुंच गया था। घर पर पैसे और जेवर रखकर वह खेतों में छिपा रहा और मोबाइल बंद कर दिया था।
विज्ञापन

चंदन ओमप्रकाश का दोस्त है और दिल्ली के तीस हजारी स्थित काॅलोनी में एक व्यापारी के यहां घरेलू सहायक की नौकरी करता है। ओमप्रकाश ने चंदन को दिल्ली से कविनगर बुलाया था। चंदन से तीन लाख 45 हजार 980 रुपये और लूट के 47 चांदी के सिक्के बरामद किए गए हैं। बताया कि पीड़ित रामदास गुप्ता की तहरीर पर डकैती की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था, जिसे अब लूट की धाराओं में तरमीम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



दिल्ली रोडवेज स्टैंड पर सीसीटीवी में हुआ कैद

गिरफ्तार चंदन कारोबारी के नौकर चंदन या सुनील को नहीं जानता था। ओमप्रकाश के गांव के नजदीक ही चंदन का गांव है। दोनों ही घरों में नौकरी करते थे और चंदन दिल्ली से ओमप्रकाश से मिलने कभी भी गाजियाबाद आ जाता था। ओमप्रकाश ने चंदन को दावत देने के बहाने से बुलाया और लूटपाट की योजना बताई। चंदन दो चाकू खरीदकर लाया और ओमप्रकाश और चंदन ने ही कारोबारी दंपती और गार्ड विष्णु को बंधक बनाया और लूटपाट की।

लूट का माल लेकर चंदन रोडवेज बस अड्डे से दिल्ली पहुंचा, जहां वह गाड़ी से उतरते हुए सीसीटीवी में कैद हो गया। पुलिस को गिरफ्तार ओमप्रकाश ने चंदन का फोटो और घर का पता बताया था, जिससे उसकी पहचान हो गई। पुलिस इसे पकड़ने के लिए चार दिनों तक जंगल की खाक छानती रही। चंदन को पुलिस ने जंगल में स्थित एक ट्यूबवेल से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed