फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The supply was less than the demand, the prices of watermelon and muskmelon increased

Ghaziabad News: मांग के सापेक्ष आवक पड़ी कम, बढ़े तरबूज और खरबूजे के दाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
The supply was less than the demand, the prices of watermelon and muskmelon increased
तरबूज वाली खबर के साथ। - फोटो : samvad
गाजियाबाद। गर्मी में बढ़ते तापमान के बीच तरावट देने वाले फल और खाद्य पदार्थों की कीमत में खासा बढ़ोतरी हुई है। गर्मी का मौसम आते ही खीरा, ककड़ी, तरबूज, बेल और खरबूजे जैसे ठंडे खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ गई है। मांग बढ़ने के साथ-साथ सीजनल फलों के दाम में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इस वजह से वर्तमान में आवक पर्याप्त नहीं बैठ रही है।
विज्ञापन


वर्तमान में खीरा, खरबूजा और तरबूज जैसे सीजनल फल खूब बिक रहे हैं। प्रतिदिन एक व्यापारी 500 किलो तक इस तरह के फलों को बेच रहे हैं। एक सप्ताह पूर्व तक बाजार में तरबूज की कीमत जहां अधिकतम 15 से 20 रुपये किलो थी। बढ़ती मांग और अपर्याप्त आवक की वजह से अब इसकी कीमत 25 से 30 रुपये किलो तक पहुंच गई है। वहीं, खरबूजों की कीमत में भी खासा बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। बाजार में देसी और पीला दो तरह के खरबूजे उपलब्ध हैं। मांग बढ़ने की वजह से देसी खरबूजे की कीमत 30 रुपये किलो और पीले की 50 रुपये किलो तक हो गई है। तरबूज विक्रेता इमरान ने बताया कि वह प्रतिदिन न्यूनतम 400 किलो तक तरबूज की बिक्री कर देते हैं। गत सप्ताह से मंडी में सामान्य दिनों की तुलना में आवक कम है। इसकी वजह से मंडी से ही तरबूज महंगे दामों पर मिल रहा है।
विज्ञापन


बाहरी जिलों से आपूर्ति की जाती है अधिक
फल विक्रेता नीरज ने बताया कि गाजियाबाद की मंडी में तरबूज और खीरे आसपास के क्षेत्रों और हापुड़ समेत अन्य बाहरी जिलों से आते हैं। इस बार अनुमान से अधिक गर्मी की वजह से आयात कम हो गया है। तापमान अधिक होने की वजह से फल लंबे समय तक नहीं टिक पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed