फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The state tax department team detected tax evasion of Rs 4 crore in Indirapuram.

Ghaziabad News: राज्य कर विभाग की टीम ने इंदिरापुरम में पकड़ी चार करोड़ की टैक्स चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
The state tax department team detected tax evasion of Rs 4 crore in Indirapuram.
गाजियाबाद। कीटनाशक दवा की खरीद-फरोख्त करने वाली फर्म पर चार करोड़ की टैक्स चोरी का मामला राज्यकर विभाग की टीम ने पकड़ा है। छह-सात घंटे तक चली जांच के बाद फर्म संचालक ने 1.20 करोड़ रुपये मौके पर जमा कराए हैं। यह कार्रवाई जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा की ओर से की गई है।
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त ग्रेड वन विशाल पुंडीर ने बताया कि इंदिरापुरम स्थित कीटनाशक दवा का कारोबार करने वाली वाली फर्म ने दिल्ली की फर्मों से करोड़ों की खरीद दिखा रिटर्न में इनपुट क्रेडिट टैक्स का क्लेम किया था। जिन फर्मों से खरीद दिखाई गई थी, उनकी चेन की जांच की गई तो पता चला कि बिक्री करने वाली फर्म अस्तित्व में नहीं है।
विज्ञापन

पोर्टल पर दशाई गई खरीद-फरोख्त की जांच में काफी अनियमितता पाई गई। कार्रवाई एडिशनल कमिश्नर ग्रेड टू माेनू त्रिपाठी के निर्देश पर की गई। मौके पर टीम ने करीब छह घंटे तक जांच की। दस्तावेजों को खंगाला गया। मौके पर फर्म संचालक की ओर से एक करोड़ 20 लाख रुपये कर जमा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed