फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The State Tax Department team defeated the IAMA team in the match.

Ghaziabad News: राज्यकर विभाग की टीम ने आईएएमए की टीम को मैच में हराया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
The State Tax Department team defeated the IAMA team in the match.
गाजियाबाद। इंडस्ट्रीयल एरिया मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन और राज्यकर विभाग की टीम के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में राज्यकर विभाग की टीम ने नौ विकेट से जीत हासिल की है। बुधवार को नेहरू स्टेडियम में क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मैदान में उतरी दोनों टीमों में राज्यकर विभाग की टीम ने टॉस जीतकर आईएएमए की टीम को पहले बल्लेबाजी करने का अवसर दिया। आईएएमए की टहीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 177 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राज्यकर विभाग की टीम ने 16वें ओवर में ही तीन विकेट के नुकसान पर आईएएमए की टीम को हराकर जीत हासिल की। टीम की ओर से अपर आयुक्त ग्रेड प्रथम संदीप भागिया ने कुल 22 रन बनाए। इस मौके पर आईएएमए के अध्य्क्ष सुशील अरोड़ा, महासचिव संजीव सचदेव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र अरोड़ा, उपाध्यक्ष मंजीत सिंह, वित्त सचिव अनिल तनेजा, सचिव नवीन अग्रवाल, संयुक्त सचिव सौरभ मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed