फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The society was deserted in the morning, the family appealed for peace

Ghaziabad News: सुबह सोसायटी में पसरा रहा सन्नाटा, परिवार ने की शांति की अपील

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
The society was deserted in the morning, the family appealed for peace
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन की राज एम्पायर सोसायटी में शुक्रवार को सन्नाटा पसरा रहा। हरीश राणा के पिता अशोक राणा की शांति की अपील पर लोगों ने उनकी निजता का सम्मान किया। शुक्रवार को उनके सगे-संबंधी ही मिलने पहुंचे। हालांकि रात को सोसायटी के लोग एकजुट होकर चर्चा करते नजर आए और एक पिता की तकलीफ को दुखी मन से साझा किया।
विज्ञापन

अशोक राणा सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद लगातार सबसे शांति की अपील और निजता का सम्मान बनाए रखने की गुजारिश कर रहे हैं। उन्होंने मिलने आए सरकारी अधिकारियों से भी यही बात कही। इस कारण शुक्रवार को दिनभर सोसायटी में लोग अपने काम-काज करते नजर आए और सोसायटी से लोग उनके घर नहीं गए। रात को सोसायटी निवासी मुख्य द्वार के पास बने पार्क में बेंच पर बैठे नजर आए।
विज्ञापन

इस दौरान एनपी शर्मा ने बताया कि अशोक बहुत ही मिलनसार और खुशमिजाज व्यक्ति हैं। वह अक्सर सभी के पास आकर बैठते हैं। हमने कई बार उनकी मदद की बात की, लेकिन वह एक स्वाभिमानी व्यक्ति हैं, उन्होंने इंकार कर दिया। वह बच्चे के दर्द से बेहद परेशान हैं। हम उनके दुख को समझ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएन शर्मा ने कहा कि वह गोपनीय तरीके से बच्चे को एम्स ले जाना चाहते हैं। हम उनकी भावना का सम्मान करते हैं। हमारी ओर से उनकी निजता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इस मुश्किल घड़ी में हम सब उनके साथ हैं। किसी बच्चे का जाना बहुत बड़ा दुख होता है।
हेमंत शर्मा कहते हैं कि हमें उनकी किसी बात का बुरा नहीं मानना चाहिए, उन्होंने सिस्टम से बहुत कुछ सहा है और वह बच्चे की वजह से बेहद दुखी हैं। माता-पिता होने के नाते हम सब उनकी भावना को समझ सकते हैं।

-----

फोटो 13 एमएएचपी 11 परिचय-रेलवे स्टेशन रोड पर उखड़ी खोदी गई सड़क। संवाद

फोटो 13 एमएएचपी 11 परिचय-रेलवे स्टेशन रोड पर उखड़ी खोदी गई सड़क। संवाद

फोटो 13 एमएएचपी 11 परिचय-रेलवे स्टेशन रोड पर उखड़ी खोदी गई सड़क। संवाद

फोटो 13 एमएएचपी 11 परिचय-रेलवे स्टेशन रोड पर उखड़ी खोदी गई सड़क। संवाद

फोटो 13 एमएएचपी 11 परिचय-रेलवे स्टेशन रोड पर उखड़ी खोदी गई सड़क। संवाद

फोटो 13 एमएएचपी 11 परिचय-रेलवे स्टेशन रोड पर उखड़ी खोदी गई सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed