फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The sky reverberated with the thunderous sounds of Nashik Dhol, the Bullet squad, and the horse and sword contingents.

Ghaziabad News: नासिक ढोल, बुलेट वाहिनी, अश्व व खड्ग वाहिनी के गर्जन से गूंजा आसमान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
The sky reverberated with the thunderous sounds of Nashik Dhol, the Bullet squad, and the horse and sword contingents.
हिंदू साम्राज्य दिवस समारोह में बाइक रैली निकालती महिलाएं। संवाद
गाजियाबाद। भारत माता सांस्कृतिक संस्थान की ओर से आयोजित हिंदू साम्राज्य दिवस समारोह की शुरुआत ठाकुरद्वारा तिराहे से शोभायात्रा के साथ हुई। यात्रा में छत्रपति शिवाजी महाराज, माता जीजाबाई, रानी लक्ष्मीबाई सहित अन्य वीरांगनाओं की वेशभूषा में सजी महिलाएं और बच्चे आकर्षण का केंद्र बने। नासिक ढोल की गूंज, बैंडबाजों की धुन, बुलेट वाहिनी, अश्व वाहिनी और खड्ग वाहिनी के प्रदर्शन ने शोभायात्रा को भव्य स्वरूप दिया।
विज्ञापन

बलिदान पथ पर आयोजित समारोह का शुभारंभ आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज, राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, कार्यक्रम अध्यक्ष ललित जायसवाल और संस्थान के अध्यक्ष राहुल सिंह ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इससे पहले अतिथियों ने बलिदानियों और महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। वाल्मीकि समाज के लोगों का सम्मान भी किया।
विज्ञापन

समारोह के दौरान 11 महिलाओं ने अपने बच्चों का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक कर उन्हें राष्ट्रसेवा और संस्कारों का संदेश दिया। वहीं, शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप, रानी लक्ष्मीबाई और अन्य ऐतिहासिक पात्रों की वेशभूषा में पहुंचे बच्चों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में इस बार महाराणा प्रताप की माता जयवंता बाई के योगदान पर भी विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं गौरांगी सिंह, उत्कर्ष और लावण्या सेठी को सम्मानित किया गया। शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित नृत्य-नाटिका की प्रस्तुति के साथ समापन हुआ। संस्थान के महामंत्री मनमीत कुमार ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य युवाओं को छत्रपति शिवाजी महाराज के स्वराज, सुशासन, राष्ट्रभक्ति और चरित्र निर्माण के आदर्शों से जोड़ना है। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद कुमार ने किया। इस अवसर पर अरुण, सचिन सिंघल, विपुल कुमार, राजेंद्र, अमरीश, तरुण शर्मा, दिवाकर सिंघल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और बच्चे मौजूद रहे।

हिंदू साम्राज्य दिवस समारोह में बाइक रैली निकालती महिलाएं। संवाद

हिंदू साम्राज्य दिवस समारोह में बाइक रैली निकालती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed