फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The shuttering pipe fell from above in the middle of the storm, stuck in the worker's neck, death

Ghaziabad News: आंधी के बीच ऊपर से गिरा शटरिंग पाइप मजदूर की गर्दन में फंसा, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
The shuttering pipe fell from above in the middle of the storm, stuck in the worker's neck, death
इंदिरापुरम। कनावनी में बृहस्पतिवार शाम आंधी आने दौरान एक निर्माणाधीन इमारत में शटरिंग का लोहे का पाइप नीचे गिरकर मजदूर की गर्दन में फंस गया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। अन्य लोग घायल मजदूर को तुरंत अस्पताल ले गए। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। कनावनी चौकी क्षेत्र के अहिंसाखंड में बहुमंजिला इमारत का पिछले कई महीनों से निर्माण कार्य चल रहा है। वहां पर बिहार के पूर्णिया का रहने वाला 21 साल का मोहम्मद असद भी काम कर रहा था। बृहस्पतिवार शाम को तेज आंधी आ गई। तब वह हेलमेट पहनकर सरिया मोड़ने का काम कर रहा था। अन्य कर्मचारी आंधी की वजह से निर्माणकार्य स्थल से दूर चले गए जबकि असद वहीं खड़ा रहा। तभी ऊपर से अचानक शटरिंग का लोहे का पाइप उसके ऊपर गिर गया। दर्दनाक घटना में लोहे का पाइप उसकी गर्दन को पार कर फंस गया। पुलिस का कहना है कि असद कनावनी में परिवार के साथ रहता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। इस मामले में परिवार ने इंदिरापुरम पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवपाल सिंह पुंडीर का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लिखित शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed