{"_id":"68d445d4de333a3677029abf","slug":"the-shopkeeper-who-tried-to-intervene-was-beaten-to-death-ghaziabad-news-c-135-1-hpr1001-130674-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बीच बचाव में करने गए दुकानदार की पीट पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बीच बचाव में करने गए दुकानदार की पीट पीटकर हत्या
विज्ञापन
दुकानदार की मौत के बाद जानकारी करते एएसपी। संवाद
गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव अठसैनी में संजय (48) की कहासुनी के बाद बीच-बचाव कराने के दौरान पड़ोसी युवकों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। संजय के भतीजे का पड़ोसियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। भतीजे के साथ हो रही मारपीट में उसे छुड़ाने के लिए संजय वहां पहुंचे थे। इस दौरान आरोपियों ने सुंदर पर भी हमला कर दिया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। भाई सुंदर ने सात लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव अठसैनी निवासी सुंदर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह गांव में ही मिठाई की दुकान करते हैं। जबकि उनके भाई संजय पास में ही परचून की दुकान चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। बुधवार सुबह मिठाई की दुकान पर उनका बेटा सचिन बैठा हुआ था। इसी दौरान पड़ोसी युवक राजवीर जलेबी लेने पहुंचा। सचिन ने जलेबी के पैसे मांगे तो आरोपी ने गाली गलौज कर उसे थप्पड़ मार दिया। इसको देख संजय वहां पहुंच गए। उन्होंने दोनों को समझाबुझा कर राजवीर को वहां से वापस घर भेज दिया।
- गुस्साए राजवीर ने भाइयों व दोस्त के साथ मिलकर किया हमला
सुंदर का आरोप है कि कुछ ही देर बाद राजवीर अपने भाई संजीव, अमित, अजीत, अंकित, प्रिंस और साथी सतवीर को लेकर दुकान पर पहुंच गया। जहां उन्होंने दोबारा सचिन के साथ अभद्रता और मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लोहे के पंच, दुकान पर रखे पलटे और अन्य सामान से संजय पर हमला कर दिया। आरोपी तब तक संजय को पीटते रहे, जब तक उनकी मौत नहीं हो गई। हत्या कर आरोपी वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
- परिजनों ने हंगामा कर की कार्रवाई की मांग
संजय की मौत की जानकारी होने पर परिजन आक्रोशित हो उठे। उन्होंने हंगामा करते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग की। सूचना पर सीओ स्तुति सिंह, कोतवाली समेत तीनों थानों की पुलिस गांव में पहुंच गई। सीओ ने परिजनों से वार्ता कर उन्हें समझाबुझा कर शांत कराया। मामले की जानकारी पर एएसपी विनीत भटनागर भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। एएसपी ने मृतक के परिजनों से वार्ता कर उन्हें आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
-- -- -
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। मृतक के भाई की तहरीर पर सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - विनीत भटनागर, एएसपी