फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The second phase of admission process for ITI begins today

Ghaziabad News: आईटीआई में दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
The second phase of admission process for ITI begins today
गाजियाबाद। राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया शनिवार से शुरू होने जा रही है। यह 24 जुलाई तक चलेगी।
विज्ञापन

इस संबंध में आईटीआई के प्रधानाचार्य केडी मिश्रा ने बताया कि पहले चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब दूसरे चरण में सरकारी और निजी आईटीआई में डेढ़ हजार सीटों के लिए प्रवेश शुरू हो रहे हैं। यह निशुल्क है। चयनित अभ्यर्थी अपना नाम वेबसाइट http:www.scvtup.in या http:www.upvesd.gov.in/dte पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन में दिए गए मोबाइल नंबरों पर भी अभ्यर्थियों को एसएमएस द्वारा भी सूचना भेजी जा रही है। पहले चरण में प्रवेश प्रक्रिया से वंचित विद्यार्थी अब दूसरे चरण में अपने पसंद का पाठ्यक्रम चुन सकेंगे। चयनित छात्र बुलावा पत्र की प्रति, मूल प्रमाण पत्रों, अंकपत्रों की प्रति, उनकी एक-एक प्रमाणित प्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ चयनित संस्थान के प्रधानाचार्य से संपर्क कर लें। किसी प्रकार की सूचना के लिए नजदीकी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article