फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The roof of the veranda fell due to rain, the woman died

Ghaziabad News: बारिश से गिरी बरामदे की छत, महिला की हुई मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
The roof of the veranda fell due to rain, the woman died
मुरादनगर। बारिश से नूरगंज कॉलोनी में एक मकान के बरामदे की छत गिर गई। मलबे में दबकर जुबैदा (65) की मौत हो गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौका मुआयना किया है।नूरगंज कॉलोनी में शाहनवाज परिवार समेत किराए के मकान में रहता है। परिवार में पत्नी साजिदा, तीन बेटी व दो बेटे हैं। वह फेरी लगाकर घर का खर्च चलाता है। शाहनवाज ने बताया कि बुधवार देर शाम बारिश हो रही थी, उनकी मां जुबैदा बरामदे में चारपाई पर बैठी थीं। परिवार के सभी सदस्य मकान में थे। इसी बीच बरामदे की छत तेज आवज के साथ गिर गई। चीख पुकार मचते ही मौके पर कॉलोनी के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, लोगों की मदद से जुबैदा को मलबे से निकालकर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें हायर मेडिकल सेंटर दिल्ली रेफर कर दिया। दिल्ली ले जाते समय रास्ते में ही जुबैदा ने दम तोड़ दिया। हादसे में सूचना पर एसडीएम ने प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर भेजकर जांच कराई।
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed