फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The ROB work, which has been stuck for eight years, will be completed by June 2026

Ghaziabad News: आठ साल से फंसे आरओबी का जून 2026 तक पूरा होगा कार्य

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
The ROB work, which has been stuck for eight years, will be completed by June 2026
गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम आरओबी का कार्य 8 साल के लंबे इंतजार के बाद जून 2026 में काम पूरा हो सकता है। इसे लेकर रेलवे ने लेटर भेजकर जानकारी दी है।
विज्ञापन

इसके बाद जीडीए की तरफ से अंतिम चरण का कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल ने अधिकारियों के साथ बैठक कर इस कार्य को तेजी से पूरा कर आम लोगों के लिए शुरू करने के लिए कहा है। जानकारी के अनुसार करीब 63 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह 750 मीटर लंबा आरओबी चार लेन का है। इसके बनने से मधुबन बापूधाम, गोविंदपुरम, स्वर्णजयंतीपुरम और आसपास के करीब पांच लाख लोगों को मेरठ आने-जाने में फायदा होगा। अभी तक लोगों को 14 किमी अतिरिक्त सफर करके जाना होता है। इसके बनने से उनकी यह दूरी कम हो जाएगी।



जीडीए सचिव राजेश सिंह ने बताया कि यह आरओबी जीडीए, सेतु निगम और रेलवे मिलकर बना रहे हैं। जीडीए और सेतु निगम का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। रेलवे की तरफ से ट्रैक के ऊपर का कार्य होना है। विभाग की तरफ से जून 2026 तक इसे पूरा करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन




तैयार होगा अंडरपास



जानकारी के अनुसार आरओबी पर अपने हिस्से के निर्माण के साथ-साथ रेलवे यहां एक अंडरपास भी तैयार करेगा। इस कार्य जिम्मेदारी रेलवे की होगी। इससे स्थानीय लोगों को फायदा होगा और वह फाटक के कारण लगने वाले जाम से बच जाएंगे। अंडरपास को लेकर भी रेलवे ने कार्य की शुरुआत कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed