फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The roads damaged during the laying of sewer lines will be repaired.

Ghaziabad News: सीवर लाइन डालने के दौरान तोड़ी गई सड़कें बनाई जाएंगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
The roads damaged during the laying of sewer lines will be repaired.
साहिबाबाद। मोहन नगर में सीवर लाइन डालने के दौरान तोड़ी गई सड़कों की अब मरम्मत हो जाएगी। इसके अलावा जहां नई सड़क बनानी है उनका भी प्रस्ताव पास हो सकेगा। चूंकि जल निगम को अब 58 करोड़ रुपये का बजट मिला है। हालांकि इससे पहले हो चुके कार्यों का ही भुगतान किया जाएगा। इसमें एसटीपी और नए जगहों पर सीवर भी डाले जाएंगे। दरअसल, अमृत योजना के तहत जल निगम की तरफ से पूर्व में हुए काम का भुगतान करने के लिए 58 करोड़ रुपये का बजट मिला है। जल निगम की तरफ जिले में एसटीपी निर्माण, सीवर लाइन, सड़क मरम्मत कार्य कराए गए थे, लेकिन निगम के पास बजट नहीं होने की वजह से एजेंसियों का भुगतान नहीं किया गया था। पांच महीने से पहले काम का भुगतान नहीं होने के चलते एजेंसियों ने नए काम करने से भी इन्कार कर दिया था। लेकिन अब मोहन नगर जोन में जो भी सड़कें सीवर लाइन डालने के दौरान तोड़ी गई थीं। उन्हें जल्द सही कराया जाएगा। इसके अलावा नए सीवर डालने समेत अन्य कार्य किए जा सकेंगे। उधर, जल निगम के अधिशासी अभियंता अरुण प्रताप ने बताया कि पहले काम कराई गई एजेंसियों का बजट विभाग को मिल गया है। एजेंसियों को पुराना भुगतान नहीं हो पाया था। इस वजह से नए काम नहीं हो पा रहे है। अब 10-12 दिनों में सभी एजेंसियों का भुगतान करके नए काम भी शुरू किए जाएंगे। अभी सीएम रूट की सड़कों को बनाने का काम चल रहा है। इसके खत्म होने के बाद अंदर गलियों की सड़कों का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed