फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The road on the Thakurdwara flyover will be three meters wide on each side.

Ghaziabad News: ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर पर तीन-तीन मीटर चौड़ी होगी सड़क

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
The road on the Thakurdwara flyover will be three meters wide on each side.
गाजियाबाद। ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर पर तीन-तीन मीटर चौड़ी दो लेन बनाई जाएंगी। इसके लिए मौजूदा पिलर के बीच में पिलर तैयार कर नई लेन को सपोर्ट दिया जाएगा। 15 वर्षों के बाद ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर को लेकर कार्य शुरू किया गया है। इसके चौड़ीकरण के लिए सर्वे का कार्य पूरा हो गया है।
विज्ञापन

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव विवेक मिश्र ने बताया कि सर्वे पूरा होने के बाद सिर्फ दिल्ली गेट पर कम जगह मिली है। इसका भी रास्ता निकाला जा रहा है। फ्लाईओवर के साइड में कोई निर्माण नहीं होगा। वर्तमान स्थिति में बीच में बने पिलर के बीच में ही निर्माण किया जाएगा। इससे नीचे जगह की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने बताया कि यह कार्य जीटी रोड ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर के तहत किया जा रहा है। इस योजना को मंजूरी भी मिल चुकी है।
विज्ञापन


डीपीआर पर कार्य शुरू, 200 करोड़ खर्च करने की तैयारी
प्राधिकरण पीडब्ल्यूडी से लालकुआं तक कॉरिडोर तैयार करेगा। इसमें ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर और उससे पहले होने वाले कार्य पर भी 200 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। सचिव ने बताया कि सर्वे के बाद डीपीआर पर कार्य शुरू हो गया है। चार लेन बनने के साथ इसके नीचे भी तिराहे को सिग्नल फ्री किया जा रहा है। ऐसा होने से बाहर जाने वाले वाहन ऊपर से निकल जाएंगे और नीचे चलने वाले ट्रैफिक को रुकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि एनएचएआई की तरफ से भी इस मार्ग पर कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही इसे दादरी एलिवेटेड रोड से जोड़ने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घंटाघर से भाटिया मोड़ तक भी बनना है फ्लाईओवर
बोर्ड बैठक में घंटाघर से भाटिया मोड़ तक फ्लाईओवर को भी मंजूरी मिल चुकी है। करीब दो किलोमीटर लंबे चार लेन के एलिवेटेड रोड का निर्माण अर्बन चैलेंज फंड से किया जाएगा। इस योजना पर करीब 200 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। सचिव ने बताया कि इस योजना के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि लक्ष्य है कि दोनों कार्यों को जल्द शुरू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed