फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The road from Chhatrapati Shivaji Chowk to Bharat Mata Chowk will be raised.

Ghaziabad News: छत्रपति शिवाजी चौक से भारत माता चौक तक ऊंची होगी सड़क

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
The road from Chhatrapati Shivaji Chowk to Bharat Mata Chowk will be raised.

विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन वार्ड-37 छत्रपति शिवाजी चौक से भारत माता चौक तक सड़क को ऊंचा कराया जाएगा। इससे बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से निवासियों को राहत मिलेगी। पार्षद रवि भाटी ने जनसमस्या को गंभीरता से लेते हुए महापौर सुनीता दयाल से वार्ता की। इसके बाद नगर निगम के अपर अभियंता और संबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद सड़क को लगभग दो फुट ऊंचा करने का निर्णय लिया गया। पार्षद रवि भाटी ने बताया कि क्षेत्रवासियों को काफी दिन से जलभराव की समस्याो से दो-चार होना पड़ रहा था। बृहस्पतिवार से ही काम शुरू करने के लिए निर्माण सामग्री डालना शुरू कर दिया गया है। इस मौके पर विनीता अग्रवाल, रंजना शर्मा, तृप्ति गुप्ता, चेतना जायसवाल, कमल गुप्ता, सोमदत्त शर्मा, विजय, साबू, राजेश व कपिल समेत अन्य लोगे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed