फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The report was filed 27 days after the young man died in the accident.

Ghaziabad News: हादसे में युवक की मौत के 27 दिन बाद हुई रिपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
The report was filed 27 days after the young man died in the accident.
साहिबाबाद। टीलामोड़ थानाक्षेत्र स्थित फर्रूखनगर पाइप लाइन मार्ग पर 22 मार्च को हुए सड़क हादसे का मामला पुलिस ने 18 मार्च को दर्ज किया है। युवक दोस्तों के साथ स्वीमिंग पूल में नहाकर घर लौट रहे मोहन नगर के करहैड़ा निवासी मिक्की कुमार की मौत हुई थी। तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक को टक्कर मारी थी। पति के निधन के बाद अब इकलौते बेटे की मौत से सदमे में आईं कमलेश ने 18 अप्रैल को तहरीर दी तो पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


पीड़िता कमलेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा मिक्की 22 मार्च को अपने दोस्त ऋषभ और सुमित के साथ बाइक से फर्रूखनगर स्थित स्वीमिंग पूल में नहाने गया था। शाम करीब 4 बजे जब वह नहाकर लौट रहा था। पाइप लाइन मार्ग के पास पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में मिक्की गंभीर रूप से घायल हुए तो दोनों दोस्त उसे पास के ही निजी अस्पताल ले गए। वहां से मिक्की को दिल्ली जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया और उसकी मौत हो गई। कमलेश ने बताया कि उनके पति की कुछ वर्ष पहले मौत हो चुकी है। मिक्की उनकी इकलौती संतान था। परिवार में उसके अलावा कोई और व्यक्ति नहीं है। बेटे की मौत से वह गहरे सदमे में थीं। मानसिक हालत में सुधार होने के बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। सफेद रंग की कार होने की बात सामने आई है। जल्द कार को ट्रेस करके चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed