फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The PWD will carry out road widening and strengthening works.

Ghaziabad News: पीडब्ल्यूडी करेगा सड़कों का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का काम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
The PWD will carry out road widening and strengthening works.
गाजियाबाद। कलक्ट्रेट परिसर स्थित महात्मा गांधी सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों के साथ लोक निर्माण विभाग के वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित कार्ययोजना के संबंध में बैठक ली। इसमें जनप्रतिनिधियों द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रस्तावों को सम्मिलित करते हुए चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य, ग्रामीण मार्गों के नवनिर्माण और क्षतिग्रस्त मार्गों व सेतुओं के निर्माण से संबंधित कार्ययोजना पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया और विभाग को जल्द इन्हें पूरा करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्रों की आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं के अनुरूप प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। इनके आधार पर कार्यों की प्राथमिकता निर्धारित की गई। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्ययोजना का पुनः परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, ताकि जनहित से जुड़े विकास कार्य समय से पूरे कराए जा सकें। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ, मुरादनगर विधायक अजीतपाल त्यागी, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रामराजा, सहायक अभियंता डीके शर्मा, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed