{"_id":"68c9c72efe8b12975102eceb","slug":"the-prv-head-constable-who-went-on-information-was-beaten-up-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-9957-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सूचना पर गए पीआरवी हेड कांस्टेबल से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सूचना पर गए पीआरवी हेड कांस्टेबल से मारपीट
विज्ञापन
खोड़ा। थानाक्षेत्र के प्रगति विहार में हंगामे की सूचना पर पहुंचे डायल 112 में तैनात हेड कांस्टेबल रविंद्र कुमार से शराब पीकर हंगामा कर रहे व्यक्ति ने पहले गाली गलौज की और उसके बाद हाथापाई भी की। इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी भी दे डाली। हेड कांस्टेबल की शिकायत पर पुलिस ने मनोज नाम के व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
हेड कांस्टेबल रविंद्र कुमार ने बताया कि 14 सितंबर को उनकी ड्यूटी डायल 112 में थी। सोमवार को प्रगति विहार निवासी खुशी नाम की महिला ने डायल 112 पर फोन करके हंगामे की सूचना दी। शिकायत थी कि शराब के नशे में एक व्यक्ति गाली गलौज और हंगामा कर रहा है। इसके बाद पीआरवी मौके पर पहुंची और नशे में धुत मनोज नाम के व्यक्ति को समझाने की कोशिश की। आरोप है कि मनोज ने पीआरवी हेड कांस्टेबल रविंद्र कुमार से गाली गलौज करते हुए हाथापाई कर डाली। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने खोड़ा थाने में सूचना दी। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।