फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The process of taking land for Haranandipuram scheme started with mutual consent.

Ghaziabad News: हरनंदीपुरम योजना के लिए आपसी सहमति से जमीन लेने की प्रक्रिया शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
The process of taking land for Haranandipuram scheme started with mutual consent.
गाजियाबाद। नए शहर हरनंदीपुरम योजना को धरातल पर उतारने के लिए आपसी सहमति के आधार से किसानों से जमीन क्रय करने की प्रक्रिया बुधवार को शुरू हो गई। जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने बताया कि ग्राम मकरमतपुर सिकरोड की लगभग 900 मीटर जमीन हरनंदीपुरम योजना को जाने रास्ते में है। आपसी सहमति के आधार पर बैनामे की कार्यवाही शुरू हो गई है। किसानों की ओर से जमीन के दस्तावेज प्रस्तुत किए गए हैं। इस जमीन को आपसी समझौते के आधार पर खरीदने की स्वीकृति किसानों की ओर से मिल गई है।
विज्ञापन

900 मीटर का यह भाग राजनगर एक्सटेंशन अजनारा कट से मकरमतपुर सिकरोड़ होते हुए मोरटा से आगे गाजियाबाद-मेरठ रोड से मिल रहा है। यह भाग 45 मीटर चौड़े रोड के बीच में है। इस भाग को छोड़कर नूरनगर में सड़क का निर्माण हो चुका है। इसके बाद मकरमतपुर सिकरोड का 900 मीटर भाग और मोरटा का 2100 मीटर भाग शामिल है। जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्राधिकरण में किसान उपस्थित होकर अपने-अपने अभिलेख उपलब्ध कराए। इस सड़क के बनने से राजनगर एक्टेंशन की मुख्य बंधा मार्ग पर यातायात का दबाव कम होगा और आम लोगों को समस्या से निजात मिल सकेगी। 45 मीटर रोड में आ रही अलाइनमेंट की परेशानी को भी दूर कर लिया गया है। जमीन की खरीद के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति को फाइल भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed