{"_id":"664fc85fbe8d4c64620bd134","slug":"the-process-of-getting-contaminated-water-is-not-stopping-people-are-worried-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1010-109013-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: नहीं थम रहा दूषित पानी मिलने का सिलसिला लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: नहीं थम रहा दूषित पानी मिलने का सिलसिला लोग परेशान
विज्ञापन
वसुंधरा। टीएचए में गंदा पानी मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। हर दिन अलग-अलग क्षेत्र में लोग गंदा पानी मिलने से परेशान हैं। बृहस्पतिवार को वसुंधरा सेक्टर दो में गंदे पानी की आपूर्ति पर लोगों ने नाराजगी जताई। आरोप है कि पानी की आपूर्ति कम समय के लिए होती है। वहीं, जब पानी आता है तो गंदा रहता है जो किसी काम लायक नहीं होता।
स्थानीय निवासी केशव गोयल ने बताया कि कई दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही थी, जिसके लिए कई बार अधिकारियों से शिकायत की। उन्होंने कहा कि अब पानी की आपूर्ति तो हो रही है लेकिन कभी दो बाल्टी तो कभी तीन बाल्टी ही पानी मिल पा रहा है। बृहस्पतिवार को गंदा और बदबूदार पानी मिला।
भूपेंद्रनाथ ने बताया कि वसुंधरा के सेक्टर दो में कई महीनों से पानी की समस्या बनी हुई है। लोग कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन विभाग को फॉल्ट का पता नहीं चल पा रहा है। उन्होंने कहा कि लाइन में फॉल्ट होने की वजह से लोगों के घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है।
विज्ञापन
लोग बोतल बंद पानी खरीदने को मजबूर
संतोष कुमार ने बताया कि सेक्टर-2 में कई दिनों से पानी की समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा कि कभी पानी आता है कभी नहीं आता है। पानी गंदा और बदबूदार आता है, जिसका इस्तेमाल भी नहीं हो सकता है। नहाने से लेकर घर के अन्य कामों तक के लिए बाजार से बोतल बंद पानी खरीदना पड़ रहा है।
-- -- -- -- -
जलकल विभाग के अवर अभियंता सोमेंद्र तोमर ने बताया कि कई जगह क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की शिकायत मिल रही है। निरीक्षण कर जल्द ही पाइप लाइन को ठीक करा दिया जाएगा। जिससे इलाके में साफ पानी की आपूर्ति हो।