फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The police who went to arrest the rape accused were taken hostage and beaten

Ghaziabad News: दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस को बंधक बनाकर पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
The police who went to arrest the rape accused were taken hostage and beaten
मुरादनगर। पाइप लाइन मार्ग स्थित बहादरपुर में एक ईंट भट्ठे पर दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने गई टीला मोड़ थाना पुलिस की टीम को वहां मौजूद लोगों ने बंधक बनाकर अभद्रता और मारपीट की। इस दौरान लोगों ने आरोपी को भी छुड़ा लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस को देखकर लोग भाग गए। मामले में टीला मोड़ थाने के दरोगा विजय कुमार ने पांच नामजद और 35-40 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थाना टीला मोड़ में जितेंद्र नागर के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य मामलों में रिपोर्ट दर्ज है। वह काफी समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा है। शुक्रवार रात पुलिस को उसकी लोकेशन पाइप लाइन मार्ग स्थित बहादरपुर में एक ईंट भट्ठे की आई। लोकेशन के आधार दरोगा विजय कुमार पुलिसकर्मी सोनू बालियान, पुनीत, योगेंद्र, खुशबू बालियान व पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे। पुलिस ने घेराबंदी कर जितेंद्र नागर उर्फ जब्बार को पकड़ लिया। पुलिस उसे ले जाने लगी तो उसने शोर मचा दिया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और उन्होंने हाथों में ईंट पत्थर व लाठी डंडे लेकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस की वर्दी देखकर भी लोग शांत नहीं हुए। बताया गया कि लोगों ने पुलिस को करीब एक घंटे तक बंधक बनाकर रखा और पुलिसकर्मियों से अभद्रता व मारपीट की। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि दरोगा विजय कुमार की तहरीर पर जितेंद्र नागर उर्फ जब्बार, हरीश नागर, कुलदीप नागर, अनुज नागर, सत्ते नागर व 35-40 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed