फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The police took the robber on remand and recovered 88 thousand rupees

Ghaziabad News: पुलिस ने लुटेरे को रिमांड पर लेकर 88 हजार रुपये किए बरामद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
The police took the robber on remand and recovered 88 thousand rupees
मोदीनगर।
विज्ञापन

निवाड़ी क्षेत्र के सारा मार्ग स्थित नगर पालिकाध्यक्ष विनोद वैशाली की फैक्टरी में हुई लूट के मामले में पुलिस ने सोमवार को लुटेरे अलीशान को रिमांड में लेकर उसकी निशानदेही पर 88 रुपये बरामद किए। अलीशान मुठभेड़ के दौरान पुलिस को चकमा देकर भाग गया था और उसने न्यायालय में समर्पण कर दिया था।

गोविंदपुरी कॉलोनी निवासी उद्योगपति विनोद वैशाली नगर पालिकाध्यक्ष अध्यक्ष है। उनकी सारा रोड पर फैक्टरी है। बीती 26 मई को लुटेरों ने फैक्टरी पर धावा बोलकर लगभग 30 लाख कीमत की लूट की थी। लुटेरों ने चौकीदार को बंधक बनाकर लूट को अंजाम दिया था। निवाड़ी पुलिस ने बीती 11 जून को शेरपुर मार्ग पर मुठभेड़ के बाद लुटेरे शान मोहम्मद निवासी सिवाल खास मेरठ को गिरफ्तार कर उससे लगभग नौ लाख रुपये की नकदी व 15 लाख के गहने बरामद किए थे। मुठभेड़ के दौरान अलीशान निवासी गांव बुढापीर थाना जानी मेरठ फरार हो गया था। अलीशान ने बीते 23 जून को न्यायालय में समर्पण कर दिया था। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि सोमवार को निवाड़ी पुलिस अलीशान को रिमांड पर लाई और उसकी निशानदेही पर 88 हजार रुपये बरामद किए। लुटेरे पालिकाध्यक्ष की फैक्टरी में टाइल्स पत्थर का काम कर रहे थे। इसी दौरान रेकी के बाद उन्होंने लूट को अंजाम दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed