फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The PM shook hands, bowed his head and encouraged

Ghaziabad News: पीएम ने हाथ हिलाया, सिर झुकाया और उत्साह बढ़ाया रोड शो के दौरान विजयी मुद्रा बनाए रहे सीएम योगी आदित्यनाथ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
The PM shook hands, bowed his head and encouraged
गाजियाबाद। रोड शो के दौरान पीएम मोदी के चेहरे पर मुस्कान बिखरी रही। वह सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों की भीड़ देखकर उत्साहित हो रहे थे। उनका अभिभावदन स्वीकार कर रहे थे। इसके लिए कभी उनकी ओर हाथ हिलाते तो कभी सिर झुकाते। मंच पर भाजपाई गाना गाते और नृत्य करते दिखते तो उनका उत्साहवर्धन करते। इस बीच उनका पूरा जोर इसी पर रहा लोगों को कमल के फूल का निशान दिखाने पर रहा।
विज्ञापन

रोड शो के दौरान न पीएम का भाषण हुआ और न ही सीएम का। दोनों हाथों के इशारे से ही अपने मन की बात जनता तक पहुंचाने का प्रयास करते रहे। सीएम ने कई बार उंगलियों से विजयी मुद्रा (विक्टरी साइन) बनाया। सीएम की तरफ देखकर महिलाओं ने जय श्री राम के नारे लगाए। इस पर सीएम ने उनकी ओर सिर झुका लिया।
विज्ञापन

सीएम के बराबर में खड़े सांसद वीके सिंह हाथ जोड़े रहे। पीएम के बराबर में खड़े प्रत्याशी अतुल गर्ग भी लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। सड़क किनारे कई जगह महिलाओं के साथ बच्चे भी खड़े थे। वे पीएम मोदी से हाथ मिलाना चाह रहे थे। इसके लिए हाथ आगे बढ़ा रहे थे। उन्हें देख पीएम मुस्कुराए और आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




किसी ने सेल्फी खींची, किसी ने रील बनाई
पीएम के रोड शो के दौरान लोगों में वीडियो बनाने का भारी क्रेज दिखाई दिया। लोग पीएम को कैमरे में कैद कर रहे थे। महिलाएं पीएम और सीएम को कैमरे के फ्रेम में लेकर सेल्फी ले रही थीं। इस दौरान कोई रील बनाता नजर आया तो कोई फेसबुक लाइव पर अपने परिचितों को बता रहा था कि वह पीएम के रोड शो में आया है। इस दौरान खींचे गए फोटो शहर के व्हाट्सएप ग्रुप पर साझा किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed