फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The person who stole the iron rods by putting a chip in the company's weighing machine was caught.

Ghaziabad News: कंपनी के धर्मकांटे में चिप लगाकर सरिया चोरी करने वाला पकड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
The person who stole the iron rods by putting a chip in the company's weighing machine was caught.
मसूरी। वेव सिटी क्षेत्र स्थित कंपनी के धर्मकांटे में चिप लगाकर लोहा चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी कंपनी में स्टोर इंचार्ज था। चिप ट्रक में भरे सरिया का वजन कम दर्शाती थी। इसके बाद वह ट्रक से सरिया उतरवाकर बेच देता था।
विज्ञापन


एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि आरोपी श्रवण कुमार निवासी सुल्तानपुर आरएसबी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. फरीदाबाद में बतौर स्टोर इंचार्ज था। श्रवण कुमार को बम्हेटा से गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से तीन इलेक्ट्रॉनिक चिप, आठ रिमोट और 12,650 रुपये नकद बरामद हुए हैं। बताया कि आठ फरवरी को आरएसबी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा लि, सेक्टर-11 डी फरीदाबाद के असिस्टेंट मैनेजर(एचआर) आकाश त्यागी ने शिकायत दी थी। इसमें बताया कि कंपनी के धर्मकांटे पर वे ब्रिज सिस्टम में छेड़छाड़ कर सरिया चोरी की जा रही है। पुलिस पूछताछ में श्रवण कुमार ने बताया कि वह कंपनी में स्टोर इंचार्ज था और चिप व रिमोट की मदद से एक ट्रक से पांच से छह कुंतल सरिया कम तौल दिखाकर निकाल लेता था, इससे प्रति ट्रक 40 से 50 हजार रुपये तक की अवैध कमाई करता था। उसने बताया कि चार फरवरी की रात धर्मकांटे में लगी पुरानी इलेक्ट्रॉनिक चिप को हटाकर दूसरी चिप लगाते समय सुरक्षाकर्मी ने उसे देख लिया था। इससे उसकी पोल खुल गई और वह भाग गया था। पुलिस ने आरोपी श्रवण कुमार का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed