{"_id":"664a6f0a3099ec842809ad94","slug":"the-person-who-provided-drug-injections-to-the-murderers-arrested-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-380053-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: हत्यारोपियों को नशे का इंजेक्शन मुहैया कराने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: हत्यारोपियों को नशे का इंजेक्शन मुहैया कराने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
गाजियाबाद। भट्ठा मालिक योगेंद्र शर्मा (24) की अपहरण करने के बाद हत्या के मामले में फरार चल रहे ईश्वरपाल निवासी मैंथना, इंचौली, मेरठ को नंदग्राम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, ईश्वरपाल ने आरोपियों को नशे का इंजेक्शन मुहैया कराया था। वह मेरठ के ही निजी अस्पताल में वार्ड बॉय की नौकरी करता था। इसलिए उसको आसानी से इंजेक्शन भी मिल गया।
दो मई को सिकरोड निवासी देंवेंद्र कुमार शर्मा ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनका बेटा लापता हो गया है। पुलिस को योगेंद्र का शव चार मई को मेरठ के सिवाया गांव के पास जमीन में दबा मिला था। मामले में पुलिस ने विकास निवासी अजराड़ा, हापुड़ को मुठभेड़ व मनीष व रोहित को दबिश देकर गिरफ्तार किया था। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों ने 10 लाख की फिरौती भी मांगी थी। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि उन्होंने योगेंंद्र को बेहोशी (एनस्थीसिया) का इंजेक्शन लगाया था। जिसकी डोज ज्यादा होने की वजह से योगेंद्र की मौत हो गई थी। इंजेक्शन ईश्वरपाल ने मुहैया कराया था। रोहित ने कुछ दिन पहले उसके साथ अस्पताल में काम किया था। रोहित ने फोन करके उससे इंजेक्शन मंगवाया था। रोहित ने ही योगेंद्र को इंजेक्शन लगाया था।