{"_id":"67d5de50c5b966298c09ced4","slug":"the-person-who-claimed-to-be-the-high-commissioner-was-sent-to-jail-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-592521-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: खुद को उच्चायुक्त बताने वाले को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: खुद को उच्चायुक्त बताने वाले को भेजा जेल
विज्ञापन
गाजियाबाद। चार विश्वविद्यालयों के वीसी रह चुके कृष्ण शेखर राणा को कौशांबी पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रोटोकॉल मांगने का लेटर पैड और दूतावास से प्राप्त हुई जानकारी जैसे साक्ष्य भी कोर्ट में पेश किए। इसी आधार पर आरोपी के अधिवक्ता की दलीलों को कोर्ट ने खारिज कर दिया।
ट्रांस हिंडन पुलिस ने कृष्ण शेखर को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया था। वह खुद को ओमान का उच्चायुक्त बताकर पुलिस से प्रोटोकॉल मांग रहा था। जब पुलिस ने दूतावास से संपर्क साधकर इसकी रिपोर्ट मांगी तो सच सामने आ गया। पुलिस की जांच में सामने आया था कि मथुरा और फरीदाबाद में वह दो बार पुलिस को चकमा देकर पहले प्रोटोकॉल ले चुका था। वह कौशांबी में रहने वाली अपनी बेटी के यहां आने वाला था। इसके लिए उसने प्रोटोकॉल मांगा था। पुलिस ने आरोपी की मर्सिडीज कार को भी कब्जे में ले लिया।
-