फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The operator of Kanch Club opened fire when he was prevented from entering The Rock Bar

Ghaziabad News: कांच क्लब के संचालक ने दी रॉक बार में घुसने से रोकने पर चलवाई थी गोलियां

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
The operator of Kanch Club opened fire when he was prevented from entering The Rock Bar
इंदिरापुरम। शिप्रा चौकी क्षेत्र के आदित्य मॉल में दूसरे तले पर दी रॉक बार एंड क्लब पर 29 अगस्त की देर रात फायरिंग करने वाले आरोपी इमरान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी से पुलिस ने उसके साथी दिल्ली निवासी चांद, मुन्ना, रईस, रमेश उर्फ विक्की उर्फ कनकटा की पहचान की है। इंदिरापुरम पुलिस ने इमरान से एक पिस्टल, चार कारतूस व एक स्कूटी बरामद की है। भागे हुए युवकों की तलाश में टीम दबिश दे रही है। आरोपी रईस को दिल्ली पुलिस तीन दिन पहले आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि इमरान निवासी कबीर नगर थाना वेलकम दिल्ली को नोएडा सेक्टर-62 अंडरपास सीआईएसएफ कट से गिरफ्तार किया है। वह लगातार दिल्ली और अन्य जगह पर छिप रहा था। उसने पूछताछ में बताया कि चांद और मन्ना उसके दोस्त हैं। दोनों का दिल्ली झिलमिल पर में कांच क्लब हैं। घटना से तीन-चार दिन पहले दोनों दी रॉक क्लब एंड बार में गए थे। वहां अंदर जाने के दौरान बाउंसर व मैनेजर से कहासुनी हो गई थी। इससे नाराज होकर दोनों वहां धमकी देकर गए थे। बाद में दोनों ने इमरान, रईस और रमेश उर्फ विक्की को हायर कर क्लब के बाहर फायरिंग करने के लिए कहा था। पांचों लोग रात में स्कूटी से आदित्य मॉल पहुंचे थे। फिर दूसरे तल पर पहुंचकर कई राउंड फायरिंग की जिसमें टीलामोड़ शाहबाजपुर गांव का बाउंसर राहुल गोली लगने से घायल हो गया था। उसे टीम ने तुरंत वैशाली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है रईस
एसीपी का कहना है कि पुलिस रईस और इमरान को पकड़ने के बेहद करीब थी लेकिन दिल्ली पुलिस ने रईस को तीन दिन पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके अलावा इमरान को दी रॉक बार एंड क्लब में गोली चलाने के लिए पिस्टल चांद ने दी थी। फायरिंग के बाद उसने पिस्टल वापस चांद को दी थी। पुलिस ने पिस्टल बरामद कर ली है। इंदिरापुरम कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि टीमें चांद, मुन्ना और रईस की तलाश में दबिश दे रही है। तीनो को जल्द पकड़ा जाएगा। बरामद स्कूटी भी कविनगर थाना क्षेत्र से चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed