फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The one who shot the youth surrenders in court, brother arrested

Ghaziabad News: युवक को गोली मारने वाले ने कोर्ट में किया समर्पण, भाई गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
The one who shot the youth surrenders in court, brother arrested
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में लघुशंका करने के विवाद में दो भाइयों विक्रम और जयकरण ने विकास कुमार निवासी साईं एंक्लेव कांशीराम योजना को चार दिन पूर्व गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने जयकरण निवासी लाल क्वार्टर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसके छोटे भाई विक्रम ने हत्या के प्रयास के मुकदमे की जमानत तुड़वाकर गौतमबुद्धनगर कोर्ट में समर्पण कर दिया है।
विज्ञापन


एसीपी वेव सिटी उपासना पांडे ने बताया कि मुख्य आरोपी विक्रम के साथ उसका भाई जयकरण भी था और तमंचे की बट मारकर उसने विकास को घायल कर दिया। जबकि विक्रम ने विकास के पेट में गोली मार दी थी। बताया कि पकड़े गए जयकरण के खिलाफ हत्या का प्रयास, लूट और चोरी सहित 10 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी से एक तमंचा भी बरामद किया गया है। बताया कि जानकारी हुई है कि मुख्य आरोपी विक्रम के खिलाफ थाना बिसरख में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज है। जिसमें विक्रम जमानत पर जेल से बाहर आ गया था। बताया गया कि विक्रम ने जमानत तुड़वाकर गौतमबुद्धनगर न्यायालय में समर्पण कर जेल चला गया है। बताया कि विक्रम का झगड़ा लक्की नाम के युवक से हुआ था, जिसका साथ विकास दे रहा था। आवेश में आकर दोनों भाइयों ने विकास पर हमला कर पेट में गोली मार दी थी। जयकरण को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed