{"_id":"6a00ddf42da520698d092a77","slug":"the-number-of-patients-falling-ill-due-to-the-heat-was-high-at-the-fair-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-882568-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: गर्मी से बीमार मरीजों की संख्या मेले में रही अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: गर्मी से बीमार मरीजों की संख्या मेले में रही अधिक
विज्ञापन
गाजियाबाद। आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में रविवार को बड़ी संख्या में मरीज इलाज कराने पहुंचे। स्वास्थ्य केंद्रों पर वायरल बुखार, पेट दर्द, उल्टी, कमजोरी और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही। डॉक्टरों ने लोगों को मौसम में सावधानी बरतने और खानपान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।
नोडल अधिकारी डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि जिले के 66 केंद्रों पर आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। इन मेलों में 4085 मरीजों ने इलाज कराया। इनमें से 562 मरीजों को गंभीर स्थिति या विशेष जांच के लिए अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया, जबकि 98 मरीजों को भर्ती कर उपचार दिया गया। मेले में गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान भी चलाया गया। इस दौरान 354 गर्भवती महिलाओं को टिटनेस के टीके लगाए गए और 325 बच्चों का नियमित टीकाकरण किया गया। वहीं, 38 लोगों को एंटीरेबीज टीका लगाया गया।
नगरीय स्वास्थ्य केंद्र घूकना के प्रभारी डॉ. ललित कुमार ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ वायरल संक्रमण और पेट संबंधी बीमारियों के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। उन्होंने लोगों को अधिक मात्रा में पानी और अन्य तरल पदार्थ लेने की सलाह दी। साथ ही धूप में निकलने से बचने, हल्का भोजन करने और बाहर जाते समय सिर ढककर रखने को कहा।
विज्ञापन
रविवार को छुट्टी के दिन मिला इलाज
विजयनगर निवासी 42 वर्षीय राजेश कुमार पिछले दो दिनों से तेज बुखार और शरीर में कमजोरी महसूस कर रहे थे, लेकिन अस्पताल जाने का समय नहीं मिल रहा था। रविवार को उन्होंने आरोग्य मेले में जांच कराई। डॉक्टरों ने वायरल संक्रमण की पुष्टि कर दवा दी। राजेश ने बताया कि मुफ्त जांच और दवा मिलने से उन्हें काफी राहत मिली।
निजी चिकित्सक के पास जाने से बचीं
नंदग्राम निवासी पूजा अपने तीन वर्षीय बेटे को लेकर दीनदयाल पुरी नगरीय स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित मेले में पहुंचीं। बच्चे को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत थी। जांच के बाद डॉक्टरों ने दवा दी और खानपान को लेकर जरूरी सलाह भी दी। पूजा ने बताया कि मेले में जल्दी इलाज मिल गया। इससे उन्हें निजी अस्पताल जाने की जरूरत नहीं पड़ी।