फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The new executive committee of the Ghaziabad Bar Association was sworn in.

Ghaziabad News: बार एसोसिएशन गाजियाबाद की नई कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
The new executive committee of the Ghaziabad Bar Association was sworn in.
शपथ लेते गाजियाबाद बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित सदस्य। संवाद
गाजियाबाद। बार एसोसिएशन गाजियाबाद की नई कार्यकारिणी काे पद और गोपनीयता की शपथ जनपद न्यायाधीश विनोद कुमार सिंह रावत ने दिलाई। इस मौके पर जनपद न्यायाधीश ने कहा कि बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय होने से पीड़ितों को जल्द व सुलभ न्याय दिलाने में मदद मिलती है। बार के सहयोग बिना बेंच के संचालन में परेशानी आती है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ब्रह्मदेव त्यागी ने कहा कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देगी। बार व बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सचिव वरुण त्यागी ने कहा कि न्यायालय परिसर में सुविधाओं का विस्तार, पुस्तकालय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना और तकनीकी सुविधाओं को बढ़ावा देना उनकी प्रमुख योजनाओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण के बाद कार्यकारिणी अपनी पहली औपचारिक बैठक करेगी, जिसमें आगामी वर्ष के लिए रोडमैप जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

समारोह में अध्यक्ष व सचिव के अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आदेश कुमार गर्ग और कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विनय कुमार पवार, कोषाध्यक्ष खुशनुमा परवीन, सह सचिव प्रशासन सुनील कुमार, सह सचिव पुस्तकालय अमित कुमार पाल सहित वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह-छह सदस्यों ने शपथ ग्रहण किया। इस मौके पर अधिकांश पीठासीन अधिकारी, पूर्व बार अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री बालेश्वर त्यागी सहित काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे। इस बार कार्यकारिणी का 14 नवंबर 2025 को संपन्न हुआ था।

शपथ लेते गाजियाबाद बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित सदस्य। संवाद

शपथ लेते गाजियाबाद बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित सदस्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed