फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The Municipal Corporation will spend Rs 2.11 crore on the boundary walls of 31 parks in the city.

Ghaziabad News: शहर के 31 पार्कों की चारदीवारी पर 2.11 करोड़ खर्च करेगा नगर निगम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation will spend Rs 2.11 crore on the boundary walls of 31 parks in the city.
गाजियाबाद। शहर के पार्कों को सुरक्षित बनाने के लिए नगर निगम की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इससे शहर के 31 पार्कों में चहारदीवारी के निर्माण, मरम्मत, ऊंचाई बढ़ाने और प्लास्टर ग्रिल लगाने पर करीब 2.11 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इस पहल से न सिर्फ पार्कों की सुरक्षा मजबूत होगी, बल्कि लंबे समय से उपेक्षित पड़े ग्रीन एरिया को संवारने का रास्ता भी खुलेगा।
विज्ञापन

उद्यान प्रभारी डाॅ. अनुज सिंह ने बताया कि 31 पार्कों में कहीं नई बाउंड्री वाल बनाई जाएगी तो कहीं पुरानी दीवारों की मरम्मत कर उन्हें ऊंचा किया जाएगा। कई स्थानों पर दीवारों पर प्लास्टर और ग्रिल लगाने का भी प्रस्ताव है। नगर निगम ने इन सभी कार्यों की कुल अनुमानित लागत 2 करोड़ 11 लाख 32 हजार 28 रुपये तय की है। विजयनगर, वसुंधरा और मोहननगर जोन में सबसे अधिक पार्क शामिल किए गए हैं। इन इलाकों के कई पार्कों में चहारदीवारी नहीं होने के कारण असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता था। मवेशियों की आवाजाही और कचरा फेंके जाने से न तो हरियाली विकसित हो पा रही थी और न ही लोग इन पार्कों का सही इस्तेमाल कर पा रहे थे। कुछ स्थानों पर अतिक्रमण का खतरा भी लगातार बना हुआ था।
विज्ञापन

नगर निगम का मानना है कि चहादीवारी बनने के बाद पार्कों में सुरक्षा बढ़ेगी और बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए यह स्थान ज्यादा सुरक्षित और सुलभ होगा। साथ ही पौधरोपण और ग्रीनरी विकसित करने में भी आसानी होगी। निगम अधिकारियों का कहना है कि अधिकांश कार्यों को एक माह की अवधि में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है ताकि जल्द से जल्द पार्कों की तस्वीर बदली जा सके। नगर निगम के उद्यान अधिकारी डॉ. अनुज ने बताया कि इन कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा रही है। टेंडर फाइनल होने के बाद सभी जगह एक साथ काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पार्कों की दुरुस्त होगी बाउंड्री वाल
वसुंधरा जोन: सेक्टर-05 का 78 मीटर वाला पार्क, सेक्टर-03 म.नं-03/128 के सामने पार्क, वैशाली सेक्टर-05 में 5/868 के सामने पार्क, 05/156 के सामने मंदिर वाला पार्क, सेक्टर-4 लिंक रोड पर नर्सरी के पीछे वाला पार्क, सेक्टर-05 स्थित उत्सव पार्क, वार्ड-74 में 15/942, 15/166, 15/15, 15/265 और 15/121 के सामने स्थित पार्क।
सिटी जोन: मक्की मस्जिद के पास स्थित पार्क, सिब्बनपुरा महर्षि कश्यप पार्क, कृष्णा कुंज बी-33 के सामने पार्क के पीछे का हिस्सा, डिफेंस कॉलोनी ए-ब्लॉक तिकोना पार्क।
मोहननगर जोन: सेक्टर-05 एचआईजी पार्क, राजेंद्रनगर सेक्टर-03 अंगुरी पार्क, सी-ब्लॉक टंकी वाला पार्क, राजीव कॉलोनी अंबेडकर पार्क, शिव पार्क के सामने ग्रीन पट्टी, ए-1 ब्लॉक 36 गज पार्क, सद्भावना पार्क ब्लॉक-8 सेक्टर-03, शांति पार्क ब्लॉक-2 सेक्टर-03, सेक्टर-02 ब्लॉक-06 बुद्धा पार्क, अर्थला अंबेडकर पार्क, प्रेरणा पार्क।

विजयनगर जोन: सेक्टर-09 डी-ब्लॉक पार्क, सेक्टर-11 प्रताप विहार डी-ब्लॉक पार्क, प्रताप विहार ए-ब्लॉक पार्क, ए-ब्लॉक म.सं-265 के सामने पार्क, सुदामापुरी ए-ब्लॉक तिकोना पार्क।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed