फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The Municipal Corporation has sought Rs 55 crore for the maintenance of four GDA areas.

Ghaziabad News: जीडीए के चार इलाकों की देखरेख के लिए नगर निगम ने मांगे 55 करोड़ रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation has sought Rs 55 crore for the maintenance of four GDA areas.
गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की चार योजनाओं के हस्तांतरण के लिए नगर निगम की ओर से प्लान तैयार कर लिया गया है। चारों योजनाओं की देखरेख और हस्तांतरण लेने के लिए नगर निगम की ओर से 55 करोड़ रुपये का एस्टीमेट दिया गया है। इसको लेकर प्राधिकरण के अधिकारी मंथन कर रहे हैं। इसके बाद आगे की योजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि पिछले दिनों नगर निगम और प्राधिकरण के अधिकारियों के बीच बैठक के दौरान प्राधिकरण की चार योजनाओं को नगर निगम को सौंपने को लेकर सहमति बनी थी। जिसमें प्राधिकरण की चार प्रमुख योजनाओं में गोविंदपुरम के कर्पूरीपुरम, गोविंदपुरम के स्वर्णजयंतीपुरम, प्रताप विहार की भवराव देशराज योजना व राजनगर एक्सटेंशन की मेन रोड व प्रमुख सेंट्रल वर्ज को हैंडओवर करने के लिए चर्चा की गई थी।
विज्ञापन

बैठक के बाद ही नगर निगम और प्राधिकरण के अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण कर योजनाओं के रखरखाव के लिए 55 करोड़ रुपये का एस्टीमेट प्राधिकरण को भेजा है। योजना को हैंडओवर करने के साथ ही निगम को 55 करोड़ रुपये का भुगतान भी प्राधिकरण को करना होगा। इसके बाद चारों योजनाओं की देखरेख की सभी जिम्मेदारी नगर निगम की हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने बताया कि बजट को लेकर प्राधिकरण में अभी मंथन चल रहा है। सहमति बनने के बाद नगर निगम की ओर से योजनाओं का हैंडओवर लिया जाएगा। इसके बाद इलाके की साफ-सफाई से लेकर देखरेख समेत अन्य जिम्मेदारी नगर निगम की ओर से की जाएगी। इसके लिए निगम प्लान तैयार कर रहा है कि अगर जल्द ही योजनाओं के हस्तांतरण को लेकर सहमति बनती है तो नगर निगम के ऊपर कार्य का बोझ बढ़ेगा। इसको किस तरह से मैनेज करना है। नगर निगम के अधिकारी इसको लेकर भी प्लान तैयार कर रहे हैं। जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि हस्तांतरण को लेकर प्लान तैयार किया जा रहा है।

आरडीसी में पार्किंग की समस्या का करेंगे हल
बैठक के दौरान आरडीसी में जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए दोनों विभागों के बीच चर्चा हुई थी। इसमें मल्टी लेवल पार्किंग समेत अन्य विकल्पों को लेकर वार्ता के बाद नगर निगम इसके लिए प्लान तैयार कर रहा है। आरडीसी में लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए दोनों विभागों की ओर से संयुक्त रूप से कार्रवाई करने की तैयारी कर रहे हैं। प्राधिकरण की ओर से इसके लिए रिपोर्ट तैयार की जाएगी। नगर निगम की ओर से मल्टी लेवल पार्किंग का भी कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed