फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The movement's strategy rests on talks with the Chief Justice of the Supreme Court

Ghaziabad News: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायामूर्ति से वार्ता पर टिकी आंदोलन की रणनीति

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
The movement's strategy rests on talks with the Chief Justice of the Supreme Court
गाजियाबाद। कचहरी में चार नवंबर से वकीलों की हड़ताल अब सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से वार्ता पर टिकी है। वार्ता के बाद तय होगा कि आंदोलन खत्म किया जाएगा या आगे भी चलता रहेगा।
विज्ञापन

29 अक्ततूबर को जिला जज के कोर्ट में वकीलों पर लाठी चार्ज किए जाने के विरोध में वकील चार नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर धरना दे रहे हैं। मंगलवार को भी वकीलों ने अदालत के गेट के बाहर धरना दिया। धरने पर अधिवक्ता राहुल कुमार कोको और संजय गांधी क्रर्मिक अनशन पर रहे। धरनारत वकील जिला जज को निलंबित किए जाने और लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

आंदोलन के लिए बनी संघर्ष समिति ने घोषणा की है कि सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कपिल सिब्बल और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति के बीच वार्ता के बाद रणनीति तय होगी। बुधवार को चैंबर नंबर 451 से लेकर 650 तक चैंबर के अधिवक्ता धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है मामला

29 अक्तूबर को एक मामले के आरोपियों की जमानत अर्जी पर पहले सुनवाई किए जाने की बात को लेकर जिला जज और वरिष्ठ अधिवक्ता नाहर सिंह यादव वकीलों पर लाठी चार्ज के बीच नोकझोंक हो गई थी। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वकीलों को न्यायालय कक्ष खाली करने के लिए कहा था। बात नहीं मानने पर पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज कर दिया था। लाठीचार्ज किए जाने को लेकर वकील आक्रोशित हो गए थे। कार्रवाई की मांग को लेकर अधिवक्ता चार नवंबर से धरना दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed