फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The mosque was built by Shah Jahan Aprkot

शाहजहां ने बनवाई थी अपरकोट की मस्जिद

Mon, 20 Jun 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 20 Jun 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
The mosque was built by Shah Jahan Aprkot
करीब पौने चार सौ वर्ष पुरानी है मस्जिद - फोटो : अमर उजाला

लोनी। अपरकोट मोहल्ले में लखोरी ईंटों से बनी शाही कला मस्जिद मुगल काल की धरोहर है। यह मस्जिद करीब पौने चार सौ साल पहले मुगल बादशाह शाहजहां के वक्त बनाई गई थी।

विज्ञापन

मस्जिद की दीवारें करीब चार फीट चौड़ी हैं।

कला का मतलब बड़े से होता है। इस मस्जिद को आसपास की मस्जिदों में सबसे बड़ी मस्जिद का दर्जा दिया गया है। इसमें तीन गुंबद बनी हुई हैं। क्षेत्र के बुजुर्ग बताते हैं कि इसकी तामीर के वक्त यहां 60 वर्ग गज के कमरे में नमाज अदा की जाती थी।
विज्ञापन


उस वक्त सौ-सवा नमाजी रहे होंगे। मस्जिद परिसर में एक कुआं था। वुजू के लिए इसी कुएं से पानी लिया जाता था। अब कुआं सूख चुका है और बच्चों के गिरने के डर से इसे ढक दिया गया है। मस्जिद परिसर में एक विशालकाय इमली का पेड़ भी था, जिसके नीचे लोग दीन ईमान की बातें किया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्ले के लोगों ने पैसे जमा कर मस्जिद का सौंदर्यीकरण कराया है। अब यह करीब पांच सौ वर्ग गज में है। जिला बागपत के धनौरा निवासी हाफिज हुसैन अहमद काफी समय से यहां इमामत कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जुमे के दिन यहां करीब पांच सौ अकीदतमंद नमाज अदा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed