फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The miscreants took off the clothes of the businessman after the robbery and made a video

Ghaziabad News: बदमाशों ने लूट के बाद कारोबारी के कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
The miscreants took off the clothes of the businessman after the robbery and made a video
लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के गुर्जर चौक के पास कार सवार बदमाशों ने कारोबारी से सोने की चेन, 16 हजार रुपये लूट लिए। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने कारोबारी के कपड़े उतरवाए, मारपीट की और वीडियो भी बनाया। मीठापुर बदरपुर दिल्ली में सूरज पांडेय परिवार के साथ रहते हैं। वह थर्माकोल का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि बुधवार को वह अपने एक साथी अनुराग कुमार के साथ बोलेरो पिकअप गाड़ी से ट्रॉनिका सिटी स्थित एक फैक्टरी में थर्माकोल की सप्लाई करने जा रहे थे। फैक्टरी से करीब 800 मीटर की दूरी पर कार सवार कुछ बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने अपनी कार कारोबारी की गाड़ी के आगे लगा दी। बदमाश सूरज पांडेय को नीचे उतारने के लिए कहने लगे। बदमाश अपने आप को गो रक्षक बता रहे थे। बदमाशों ने कारोबारी की गाड़ी को चेक किया। इसके बाद सूरज का आधार कार्ड चेक किया। बदमाशों ने उनके पास रखे करीब 16 हजार रुपये और 11 ग्राम की सोने की चेन लूट ली। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट की। बदमाशों ने पीड़ित के कपड़े उतरवा कर वीडियो बनाई। लूटपाट के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। कार सवारों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed