फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The miscreants stole 100 grams of gold jewelery from female jewelers after inhaling intoxicants.

Ghaziabad News: नशीला पदार्थ सुंघाकर महिला ज्वैलर्स से 100 ग्राम सोने के जेवर लूट ले गए बदमाश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
The miscreants stole 100 grams of gold jewelery from female jewelers after inhaling intoxicants.
मुरादनगर। रेलवे रोड पर दिनदहाड़े महिला ज्वैलर्स को नशीला पदार्थ सुंघाकर सोने के जेवर लूट कर बदमाश ले गए। सूचना पर एसीपी व थाना प्रभारी ने घटनास्थल की जांच शुरू की। वारदात से दुकानदारों में रोष है।
विज्ञापन


न्यू डिफेंस कॉलोनी निवासी पूजा वर्मा के पति कुलदीप वर्मा की कोरोना काल में मौत हो गई थी, रेलवे रोड पर उनकी भामा ज्वैलर्स के नाम दुकान है। पूजा के ससुर शिव कुमार सोनी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे दुकान पर एक युवक आया पहले उसने सोने के जेवर देखे, काफी देर बाद उसने एक चांदी का सिक्का खरीदा, युवक ने चांदी के सिक्के के सात सौ रुपये महिला को दिए। आरोप है कि रुपये गिनते ही पूजा वर्मा बेहोश हो गई। बताया जा रहा है कि रुपयों में कोई नशीला पदार्थ लगा था, जिससे वह बेहोश हो गई। काफी देर बाद महिला को होश आया तो उसने देखा सोने के जेवर की पोटली गायब थी, बताया कि पोटली में करीब 100 ग्राम सोने के जेवर थे। जिसकी कीमत लाखों में है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बदमाश का एक साथी ओर था। बदमाश टोपी लगाए हुए था। शाम करीब चार बजे सूचना पुलिस को दी गई। एसीपी नरेश कुमार व थाना प्रभारी मय पुलिस फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे। एसीपी का कहना है कि रेलवे रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। जल्द ही शातिरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed