{"_id":"650f41aca383ea8cae08ee94","slug":"the-miscreants-made-away-with-the-teacher-unconscious-and-stole-things-including-chains-and-cash-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-2609-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: शिक्षक को बेसुध कर बदमाशों ने चेन और नकदी समेत सामान उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: शिक्षक को बेसुध कर बदमाशों ने चेन और नकदी समेत सामान उड़ाया
विज्ञापन
साहिबाबाद। मेरठ से घर लौटते हुए शालीमार गार्डन निवासी प्रोफेसर गजेंद्र प्रताप सिंह को बदमाश ने नशीला पदार्थ सुंघाकर सोने की चेन,घड़ी, फोन और 15 हजार की नकदी चोरी कर ली। घटना हिंडन नदी पुलिस चौकी के पास की है। उन्हें बेसुध होने के कई घंटे बाद होश आया। परिजन अस्पताल में उनका उपचार करा रहे थे। साहिबाबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रोफेसर का कहना है कि 16 अगस्त को वह मेरठ के चौधरी शिव सिंह शांडिल्य पीजी कॉलेज माछरा में प्रयोगात्मक परीक्षा लेने गए थे। वहां से देर शाम को लौटते हुए भैंसाली डिपो की बस में मोहननगर के लिए बैठ गए। उनका आरोप है कि बस में बराबर की सीट पर एक लंबा-चौड़ा व्यक्ति बैठा था। उसने तीन-चार बार अपना रुमाल उनकी तरफ करके झटक दिया। इससे वह बेसुध हो गए। हिंडन नदी पुल पार करने के बाद उन्हें कुछ पता नहीं चला। प्रोफेसर को अगले दिन होश आया तो गले से सोने की चेन, घड़ी, फोन, पर्स से तीन हजार रुपये और बैग में रखे 15 हजार रुपये चोरी कर लिए। पर्स में पहचान पत्र, पैन कार्ड व अन्य कागजात रखे थे। इस बीच परिजन उनकी लगातार तलाश कर रहे थे। रात में जब तक घर पहुंचे तो परिजनों ने घटना जानकर तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया। प्रोफेसर ने साहिबाबाद कोतवाली पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी लेकिन पांच दिन बाद उनका मुकदमा दर्ज किया।
सहायक पुलिस आयुक्त भास्कर वर्मा का कहना है बदमाश की पहचान के लिए हिंडन नदी पुल से कौशांबी डिपो तक सीसीटीवी कैमरे चेक कर रहे हैं। बदमाश को जल्द पकड़ लिया जाएगा।