फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The miscreants had gone after the businessman from the Kotwali area itself.

Ghaziabad News: कोतवाली क्षेत्र से ही कारोबारी के पीछे लग गए थे बदमाश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
The miscreants had gone after the businessman from the Kotwali area itself.
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र के जी-ब्लॉक में सोमवार रात स्कूटी सवार हार्डवेयर कारोबारी सतेंद्र गोयल को गिराकर साढ़े तीन लाख रुपये से भरा बैग लूटने की वारदात को बदमाशों ने रेकी के बाद अंजाम दिया था। बदमाश नगर कोतवाली क्षेत्र से ही कारोबारी के पीछे लग गए थे। पुलिस ने पूरे रूट के करीब 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाली है। वारदात को तीन बदमाशों द्वारा अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है। दो बदमाश स्प्लेंडर बाइक से आए थे। कारोबारी के गिरने के बाद पीछे से तीसरे बदमाश ने आकर सड़क पर गिरे बैग उठाया था।
विज्ञापन

घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस कारोबारी के कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस ने कारोबारी से हाल में नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों की भी सूची मांगी है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक की पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं। सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि अंधेरा होने के कारण बाइक का नंबर स्पष्ट नहीं हुआ है। मामले में तीन टीमों का गठन किया है। साथ ही बदमाशों की तलाश में आसपास के मोबाइल टावरों के डाटा भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed