फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The miscreant shot the shopkeeper when he asked for money for the juice

Ghaziabad News: जूस के पैसे मांगने पर बदमाश ने दुकानदार को गोली मारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
The miscreant shot the shopkeeper when he asked for money for the juice
लोनी। कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली-सहारनपुर मार्ग स्थित जगमाल की समाधि के सामने बदमाश ने जूस के पैसे मांगने पर दुकानदार को गोली मार दी। गोली दुकानदार के घुटने में लगी है। घायल दुकानदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोली मारने के बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए मौके से भाग गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


आर्य नगर कॉलोनी निवासी हसन मेहंदी पुत्र राबी हसन ने पुलिस शिकायत देकर बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे उनका छोटा भाई शोएब (22) दिल्ली-सहारनपुर मार्ग स्थित जगमाल की समाधि के पास अपनी कैप और बेल्ट की दुकान पर बैठा था। तभी बगल में पवन अपने ठेले पर जूस बेच रहा था। पवन के ठेले पर तनवीर अहमद जूस पीने आया। जूस पीने के बाद वह जूस का पैसा नहीं दे रहा था। जूस के पैसे मांगने पर तनवीर लड़ाई झगड़ा करने लगा।
विज्ञापन

शोएब ने लड़ाई करने से मना किया। इसके बाद तनवीर अहमद ने पिस्टल निकालकर शोएब को गोली मार दी। गनीमत रही कि गोली शोएब के घुटने में लगी। गोली मारने के बाद आरोपी तनवीर अहमद बोला कि वह मयूरूद्दीन की औलाद है। दिल्ली भजनपुरा में सभी लोग तनवीर के नाम से डरते हैं। इसके बाद वह हवाई फायरिंग करते हुए मौके से भाग गया। घटना के दौरान हसन मेंहदी और मन्नू मौजूद थे। भाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर हैं। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मामले में शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed