फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The married woman who came to her mother's house for the first time after marriage disappeared with her jewelry

Ghaziabad News: शादी के बाद पहली बार मायके आई विवाहिता गहने लेकर लापता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
The married woman who came to her mother's house for the first time after marriage disappeared with her jewelry
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीनगर। भोजपुर के एक गांव में शादी के बाद पहली बार मायके आई विवाहिता लापता हो गई। विवाहिता अपने साथ लाखों रुपये के गहने भी ले गई। परिजनों ने गांव निवासी एक युवक और उसके दो रिश्तेदारों पर अगवा करने का आरोप लगा पुलिस से मामले की शिकायत की।
उक्त गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी बेटी की शादी बीती आठ फरवरी को जनपद मेरठ स्थित एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। विवाहिता शादी के बाद शुक्रवार शाम को पहली बार मायके आई। बताया कि गांव में एक शादी समारोह की तैयारी चल रही थी। पड़ोस की दो महिलाएं विवाहिता को रात में महिला संगीत में बुलाकर ले गईं। इसके बाद विवाहिता घर नहीं लौटी। परिजनों ने विवाहिता की खोजबीन शुरू की। इसी बीच गांव निवासी एक युवक भी घर से गायब मिला।
विज्ञापन

विवाहिता के मायके वालों ने युवक केरि पजनों से जानकारी की तो वह आग बबूला हो गए और गाली गलौज करने लगे। विवाहिता के परिजनों ने युवक सुशील उसके साथी सचिन और भांजे के खिलाफ अगवा करने की तहरीर दी है। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुशील व उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवाहिता की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed