फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The man who publicized a dowry of one crore offers a clarification.

Ghaziabad News: एक करोड़ दहेज का प्रचार करने वाले ने दी सफाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
The man who publicized a dowry of one crore offers a clarification.
इंदिरापुरम। क्षेत्र में 10 मई की रात हुए निकाह में दूल्हे को एक करोड़ रुपये नकद, बीएमडब्ल्यू कार और बिचौलिए को स्कॉर्पियो कार देने की घोषणा करने वाले लोनी निवासी उम्मेद पहलवान इदरीसी ने एक वीडियो के जरिये सफाई पेश की है। यह वीडियो तब सामने आया जब निकाह की वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने उनकी जमकर आलोचना की और दहेज प्रथा को बढ़ावा देने का तंज कसा। हालांकि अमर उजाला 13 मई को सामने आए वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन


एक समाचार चैनल से की बातचीत के दौरान उम्मेद पहलवान ने वीडियो में कहा कि दहेज लेना और देना दोनों गलत हैं। इससे मुस्लिम हो या हिंदू या कोई और समाज सभी को बचना चाहिए। मेरा मानना है कि जिस काम से हिंदुस्तान की जनता का दिल दुखे ऐसे सभी काम से बचना चाहिए यह मेरी अपील है। उन्होंने कहा कि निकाह में अगर मैं आवाज नहीं लगाता तो वह लोग बुरा मान जाते। भविष्य में अगर किसी निकाह में कोई उनसे इस तरह लेन-देन की आवाज लगाने की बात कहता है तब वह साफ इन्कार करेंगे। उम्मेद पहलवान इदरीसी का यह वीडियो बयान तब सामने आया जब 11 मई को उनकी एक अन्य वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स व व्हाट्सएप पर वायरल हुई थी। जिसमें वह घोषणा करते दिख रहे थे कि दूल्हे को 1 करोड़ रुपये नकद, 1 बीएमडब्ल्यू कार, बिचौलिए को स्कॉर्पियो कार व शादी में सहयोग करने वाले कुछ कर्मियों को बाइकें दी गई हैं। इसके बाद मुस्लिम समाज के ही तमाम लोगों ने उनकी कड़ी आलोचना की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed