फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The man who converted, married and got his son circumcised was arrested

Ghaziabad News: धर्मांतरण कर शादी करने और बेटे का सुन्नत कराने वाला गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
The man who converted, married and got his son circumcised was arrested
गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र में खुद के धर्मांतरण का ढोंग रचकर चिकित्सक से शादी रचने और बेटा होने पर उसका सुन्नत कराकर अपने धर्म के हिसाब से नाम रखने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में युवती की मां ने नगर कोतवाली में 13 अगस्त को अब्दुर्रहमान के खिलाफ धोखाधड़ी और धर्म परिवर्तन का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी मेरठ निवासी अब्दुर्रहमान है। अब्दुर्रहमान यूनानी चिकित्सक है। चिकित्सक से शादी करने के लिए उसने गलत तरीके से धर्म बदला और बेटा होने पर अपने ही धर्म के अनुसार उसका नाम रखा। साथ ही अपने ही धर्म के नियमों का पालन किया। ऐसे में युवती ने विरोध किया तो उसका उत्पीड़न किया। जांच के आधार पर धर्मांतरण के मामले में उसे गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

मूलरूप से ओडिशा की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनकी बेटी ने यूक्रेन से एमबीबीएस किया था। 2016 में उसने नोएडा का एक अस्पताल काम शुरू किया जहां उसकी मुलाकात अब्दुर्रहमान से हुई। दोनों में दोस्ती हो गई। आरोप लगाया गया कि उसने प्रेमजाल में फंसा लिया और फिर साथ रख लिया। आरोप है कि 2017 में उसने बेटी को जला भी दिया और फिर उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर धर्म परिवर्तन करने की बात कहकर 2018 में शादी की लेकिन उसने नाम नहीं बदला। 2021 में बेटी ने बेटे को जन्म दिया लेकिन अब्दुर्रहमान ने बच्चे का नाम अपने धर्म के अनुसार रखा और सुन्नत भी कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। युवती ने पति पर धर्मांतरण का ढोंग रचने की बात कही। डीसीपी ने बताया कि मामले में सभी पहलुओं पर आगे की जांच की जा रही है। पूछताछ में डॉ. अब्दुर्रहमान ने पत्नी के शादी के पहले जलने की बात को हादसा ही बताया है और शादी के लिए धर्म बदलने का नाटक करने व बेटे के नाम अपने धर्म के हिसाब से रखने की बात कुबूल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed