फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The lover who came to meet was mistaken for a drone operator and beaten up badly

Ghaziabad News: मिलने पहुंचे प्रेमी को ड्रोन ऑपरेटर समझ जमकर पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
The lover who came to meet was mistaken for a drone operator and beaten up badly
मोदीनगर। भोजपुर के एक गांव में प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की ग्रामीणों ने ड्रोन ऑपरेटर समझकर धुन दिया। ग्रामीण ड्रोन की दहशत के कारण गांव में पहरा दे रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों को एक घर की छत पर संदिग्ध दिखा तो पकड़ लिया।
विज्ञापन

घायल प्रेमी को उपचार के लिए चिकित्सक के पास भेजा गया। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्र में दिखाई दे रहे ड्रोन की दहशत के कारण ग्रामीण रात के समय गांव में पहरा दे रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार रात भोजपुर क्षेत्र के एक गांव में ग्रामीण लाठी डंडों से लैस होकर पहरा दे रहे थे। इसी दौरान गांव के एक घर की छत पर उन्हें एक संदिग्ध युवक दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने संदिग्ध युवक को अपने पास बुलाया तो वह भागने लगा। ग्रामीणों ने संदिग्ध युवक को ड्रोन ऑपरेटर समझा और कुछ दूर पीछा कर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने युवक से पूछताछ की तो वह उन्हें गुमराह करने लगा। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने युवक को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया।

लहूलुहान युवक बेहोश हो गया। ग्रामीणों ने घायल युवक का उपचार कराया। उपचार के बाद होश में आए युवक ने ग्रामीणों ने सच्चाई बताई। पूछताछ में युवक हापुड़ का रहने वाला निकाला और वह रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने उसके घर आया था। ग्रामीणाें को देखकर डर के कारण वह छत पर चढ़ गया था। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि किसी भी पक्ष ने घटना की तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed