फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The lift fell from the fourth floor to the basement of Kunal Residency

Ghaziabad News: कुणाल रेजिडेंसी में चौथी मंजिल से बेसमेंट में गिरी लिफ्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 09:59 PM IST
विज्ञापन
The lift fell from the fourth floor to the basement of Kunal Residency
प्रताप विहार स्थित कुणाल रेजिडेंसी में लिफ्ट गिरने के बाद मौके पर मौजूद लोग। संवाद
गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र के प्रताप विहार स्थित कुणाल रेजिडेंसी में मंगलवार की रात करीब सवा आठ बजे केए-223 बिल्डिंग की चौथी मंजिल अचानक लिफ्ट बेसमेंट में गिर गई। हादसे के दौरान लिफ्ट में सवार बिल्डिंग में रहने वाले मनीष कुमार(22), गुंजन(32), विनायक(24) और नमन(35) चोटिल हो गए। भयभीत लोग बिल्डिंग से बाहर निकले और बिल्डर के खिलाफ हंगामा किया। सोसायटी के सचिव अनुराग सिंह ने बिल्डर और लिफ्ट इंस्टालेशन व मेंटेनेंस करने वालों के खिलाफ विजयनगर में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कुणाल रेजिडेंसी में मंगलवार की रात चौथी मंजिल से लिफ्ट गिरने की आवाज सुनकर बिल्डिंग में रहने वाले भयभीत हो गए और फ्लैट्स से बाहर निकल आए। लिफ्ट गिरने की जानकारी मिलने पर लोगों ने सुरक्षाकर्मी के सहयोग से घायलों को लिफ्ट से बाहर निकाला और उपचार कराया। सोसायटी में रहने वालों ने विजयनगर थाने में तहरीर देकर बताया कि तीन वर्ष पूर्व जब बिल्डर ने उन्हें फ्लैट्स बेचे थे तो मेंटेनेंस और रखरखाव के नाम पर फीस ली थी। लिफ्ट कई बार खराब हो चुकी है, लोगों को इसमें सवार होने पर भी डर लगता है। लिफ्ट की मरम्मत के लिए कई बार बिल्डर से मांग की लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। आरोप है कि लिफ्ट गिरने की सूचना उन्होंने रिसेप्शनिस्ट को दी तो उन्होंने जानकारी होने से इंकार कर दिया। अनुराग सिंह, रवि कुमार, ऋषि सिंह, विवेक, राजकुमार, सोमनाथ, राकेश, अनुराग, सौरभ, सुभाष,आनंद व नितिन कुमार ने बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई और लिफ्ट दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन


......

वर्जन....

कुणाल रेजिडेंसी के लोगों ने विजयनगर थाने में बिल्डर पर लापरवाही का आरोप लगाकर शिकायत दी है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

-रितेश त्रिपाठी, एसीपी नगर कोतवाली।

......

लिफ्ट गिरने की पहले भी हुई घटनाएं

-19 अगस्त को और होम्स सोसाइटी के ए-वन टॉवर की लिफ्ट सातवीं मंजिल से अचानक गिरी।

-15 सितंबर को गोविंदपुरम स्थित पंचशील प्राइमरोज सोसायटी में के टावर-11 में 19 मंजिला इमारत में लिफ्ट रुकने से 15 लोग काफी देर तक फंसे रहे।

-07 अगस्त को क्रॉसिंग रिपब्लिक के एसोटेक सोसायटी में लिफ्ट रुकने से चार बच्चे काफी देर तक फंसे रहे।

-05 अप्रैल को इंदिरापुरम क्षेत्र स्थित हिंडन ग्रीन वैली ट्राइन टावर्स सोसाइटी में एक महिला सहित 10 साल से कम उम्र के 6 बच्चे लिफ्ट में फंसे।

-23 जून को क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के एसोटेक दा नेस्ट सोसायटी की लिफ्ट रुकने से मां-बेटी 20 मिनट तक फंसी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed