फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The land was registered in someone else's name after showing the farmer as dead.

Ghaziabad News: किसान को मृत दर्शाकर भूमि किसी अन्य के नाम दर्ज की

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
The land was registered in someone else's name after showing the farmer as dead.
मोदीनगर। तहसील क्षेत्र के गांव त्यौड़ी-13 बिस्वा में पट्टाधारक किसान इंसाफ को मृत दिखाकर उनकी कृषि भूमि अन्य किसान के पुत्र के नाम पर दर्ज करने का मामला सामने आया है। किसान इंसाफ खुद को जीवित साबित करने के लिए सात महीने से तहसील के चक्कर काट रहे हैं। किसान इंसाफ ने लेखपाल पर दस्तावेज दुरस्त करने के बदले तीन लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। किसान लेखपाल को 40 हजार रुपये भी दे चुका है।
विज्ञापन

गांव त्यौड़ी- 13 बिस्वा निवासी इंसाफ ने बताया कि करीब 28 वर्ष पूर्व उन्हें एक कृषि भूमि पट्टा आंवटित हुआ था। बताया कि गांव में उनका एक हमनाम था, उसके पास कोई भूमि नहीं थी। हमनाम की मौत हो चुकी है। इंसाफ ने आरोप लगाया कि हमनाम के पुत्र ने लेखपाल से साठगांठ कर एक ही नाम होने का फायदा उठाकर फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र के जरिए उनका पट्टा अपने नाम करा लिया। इंसाफ ने बताया कि उक्त कृषि पट्टे पर उन्होंने बैंक से ऋण भी लिया हुआ है। करीब सात माह पूर्व फर्द निकलवाने पर उन्हें फर्जीवाड़े का पता चला। आरोप है कि लेखपाल ने उनसे नाम दर्ज करने के बदले तीन लाख रुपये मांगे, जिसके लिए उन्होंने 40 हजार रुपये दे भी दिए। इसके बावजूद उनका नाम दर्ज नहीं हुआ। किसान इंसाफ खुद को जीवित साबित करने और नाम दर्ज कराने के लिए सात महीने से लगातार तहसील के चक्कर काट रहे है। बता दें कि इससे पूर्व भी गांव कादराबाद में लेखपाल ने दस्तावेजों में खेल कर दलित किसान की भूमि अन्य किसान के नाम पर कर दी थी। वहीं, एसडीएम डॉ. पूजा गुप्ता का कहना है कि फोन के माध्यम से घटना उनके संज्ञान में आई है। मामले की विधिवत जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed