फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The Kolkata flight kept circling over the city for half an hour

Ghaziabad News: आधे घंटे तक शहर के ऊपर चक्कर लगाती रही कोलकाता की फ्लाइट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
The Kolkata flight kept circling over the city for half an hour
साहिबाबाद। कोलकाता वाली फ्लाइट जो सुबह 9:20 बजे हिंडन एयरपोर्ट पर उतरनी थी, वह 9:50 पर लैंड हुई। करीब 30 मिनट तक विमान शहर के चक्कर काटता रहा। आधे घंटा की देरी से विमान की लैंडिंग पर यात्रियों को बताया गया कि एयरपोर्ट के आस-पास पक्षी दिखाई दे रहे हैं जिसकी वजह से समय पर लैंडिंग नहीं हो सकी।
विज्ञापन

कोलकाता एयरपोर्ट से फ्लाइट नंबर lX 1511 ने सुबह 7 बजे उड़ान भरी। हिंडन एयरपोर्ट पर फ्लाइट को 9:20 पर लैंड होना था। वहीं, लैंडिंग टाइम से बीस मिनट पहले बेल्ट बांधने की घोषणा भी की गई। लेकिन तय समय पर फ्लाइट लैंड नहीं हो पाई और गाजियाबाद के ऊपर ही चक्कर लगाती रही।
विज्ञापन

एयर इंडिया एक्सप्रेस की तरफ से 1 मार्च को ही गोवा, बंगलूरू और कोलकाता की 184 सीटर फ्लाइट शुरू की गई है। मंगलवार को विमान में करीब 178 यात्री सवार थे। विमान में सवार यात्री विजय ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ कोलकाता से लौट रहे थे। उन्होंने बताया नौ बजे के करीब वह लोग गाजियाबाद पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेल्ट बांधने की बात भी कह दी गई लेकिन बाद में विमान कभी हिंडन नदी तो कभी क्रॉसिंग के ऊपर उड़ान कर रही थी। फ्लाइट आधा घंटा लेट 9:50 पर लैंड हुई। पायलेट की ओर से यात्रियों को बताया गया कि पक्षी दिखाई देने की वजह से समय पर विमान की लैंडिंग नहीं हो सकी।

एयरपोर्ट के निदेशक उमेश यादव ने बताया कि इस मामले में एयरलाइंस कंपनी से बात हुई थी। कंपनी ने किसी भी तकनीकी दिक्कत होने से इंकार किया। संभवत: रूट क्लियरेंस न होने की वजह से शायद लैंडिंग नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed