फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The holding area is empty, there is no place to stand on the platform.

Ghaziabad News: होल्डिंग एरिया खाली, प्लेटफॉर्म पर पैर रखने की जगह नहीं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
The holding area is empty, there is no place to stand on the platform.
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर उमड़ी यात्रियों की भीड़। संवाद - फोटो : विजेथुआ महोत्सव में कथा सुनाते स्वामी रामभद्राचार्य।
गाजियाबाद। रेलवे स्टेशन परिसर में बनाए गए होल्डिंग एरिया का बृहस्पतिवार को ज्यादा फायदा नहीं दिखा। चंद लोग ही होल्डिंग एरिया में आराम करते मिले, जबकि, प्लेटफॉर्म पर लोगों के लिए खड़े होने तक की जगह नहीं थी। बिहार, पूर्वांचल की ट्रेन के आते ही भगदड़ जैसे हालात दिखे। जिन लोगों को दरवाजे से घुसने की जगह नहीं मिली तो वह खिड़की के रास्ते अंदर दाखिल हुए। आगामी दिनों में भीड़ और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

प्लेटफॉर्म पर भीड़ को कम करने के लिए टिकट घर के पास होल्डिंग एरिया बनाया गया है। दावा किया गया कि होल्डिंग एरिया में ऐसे यात्रियों को ठहराया जाएगा, जिनकी ट्रेन आने में समय है। ट्रेन आने के दस मिनट पहले ही यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर भेजा जाएगा लेकिन ऐसा कुछ बृहस्पतिवार को नजर नहीं आया। आरपीएफ निरीक्षक चेतनप्रकाश ने बताया कि होल्डिंग एरिया में लोगों को रोका जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए नगर निगम से पानी के टैंकर की व्यवस्था कराई गई है। अलग से टिकट काउंटर के अलावा हेल्प डेस्क होल्डिंग एरिया में बनाई गई है। किसी भी समस्या की शिकायत का त्वरित निस्तारण कराया जा रहा है। ट्रेनों का ठहराव दो की बजाय पांच मिनट पहले ही हो चुका है। इसलिए यात्रियों से अपील की जा रही है कि वह किसी तरह की आपाधापी न करें। खुद भी सुरक्षित रहेें और दूसरों को सुरक्षित यात्रा करने दें। व्यवस्था को बनाने के लिए फिलहाल प्लेटफॉर्म टिकट भी बंद कर दिए गए हैं ताकि प्लेटफॉर्म पर भीड़ नियंत्रित रहे।
विज्ञापन

एक लाख से ज्यादा की आवाजाही
सामान्य दिनों में गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से 60-70 हजार की आवाजाही होती है लेकिन त्योहार के दौरान इसमें इजाफा हो जाता है। बीते दो दिन से स्टेशन पर एक लाख से ज्यादा की भीड़ की आवाजाही हो रही है। अक्तूबर के अंत तक भीड़ कम होने की उम्मीद नहीं है। दीपावली, छठ से एक, दो दिन पहले भीड़ में और इजाफा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएफ को मिले 70 जवान, जीआरपी को भी मिला स्टाफ
त्योहार पर भीड़ को देखते हुए आरपीएफ को 70 जवान मिले हैं। जीआरपी में भी 50 जवान बढ़ गए हैं। जीआरपी सीओ सुदेश गुप्ता ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर अब आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में जवानों की 24 घंटे डयूटी शुरू करा दी गई है। सीसीटीवी का एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसकी निगरानी के लिए अलग से पुलिसकर्मी लगाए गए हैं।

सवा घंटे देरी से आई अलीगढ़ दिल्ली मेमू
बृहस्पतिवार शाम को अलीगढ़ दिल्ली मेमू अपने निर्धारित समय से सवा घंटे देरी से चली। इसको यहां सवा पांच बजे पहुंचना था लेकिन यह यहां पर साढ़े छह बजे आई। सिक्किम महानंद एक्सप्रेस 10 घंटे, हजरत निजामुददीन ईएमयू दो घंटे, आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल सवा दो घंटे, योग एक्सप्रेस एक घंटे, नई दिल्ली स्पेशल साढ़े पांच घंटे, नई दिल्ली किराया विशेष नौ घंटे देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed