फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The health of Hindon is bad due to the water of drains, coliform was found in many times more

Ghaziabad News: नालों के पानी से हिंडन की सेहत खराब, कई गुना मिला कॉलीफार्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
The health of Hindon is bad due to the water of drains, coliform was found in many times more
निशा ठाकुर
विज्ञापन

साहिबाबाद। नालों का दूषित पानी गिरने से हिंडन की सेहत खराब हो गई है। जांच में कई गुना पाया गया कॉलीफार्म। मार्च 2025 के पहले सप्ताह में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से हिंडन छिजारसी कट, हिंडन पुस्ता मार्ग एवं करहेड़ा की तरह से हिंडन नदी के पानी के नमूने भरे गए। लिए गए नमूने की जांच में जहां पानी में ऑक्सीजन मात्रा मानक के मुताबिक मिले हैं, वहीं पानी में टोटल कॉलीफार्म एवं फेकल कॉलीफार्म मानक से कई गुना अधिक पाया गया है।

पानी में मानव मल मूत्र एवं जानवरों के अवशेष समेत उनके मल पाए गए हैं। पानी में कुल कॉलीफार्म का स्तर छिजारसी कट पर 100 एमएल में 1 लाख 40 हजार कॉलीफार्म पाए गए हैं। हिंडन पुस्ता रोड पर 100 एमएल में 2 लाख 20 हजार एवं करहेड़ा कट 100 एमएल में 3 लाख 20 हजार कॉलीफार्म पाए गए हैं। वहीं फेकल कॉलीफार्म का आंकड़ा भी तीनों कट पर क्रमश: 1 लाख 11 हजार, 1 लाख 17 हजार एवं 2 लाख 61 हजार पाए गए हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की यह रिपोर्ट बता रही है कि हिंडन नदी में सीवर व नालों का पानी बिना ट्रीट किए बहाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed