{"_id":"6ab4399f8a0fce38c60f2e5b","slug":"the-gen-z-alpha-protest-continued-for-the-second-day-a-local-councilor-stepped-into-the-dirty-water-to-extend-support-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-24435-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दूसरे दिन भी जेन जी- अल्फा का प्रदर्शन रहा जारी, गंदे पानी में उतरकर स्थानीय पार्षद ने दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दूसरे दिन भी जेन जी- अल्फा का प्रदर्शन रहा जारी, गंदे पानी में उतरकर स्थानीय पार्षद ने दिया समर्थन
विज्ञापन
साहिबाबाद। भोपुरा की डिफेंस कॉलोनी स्थित कृष्णा विहार कुटी रोड पर भरे गंदे पानी में बुधवार को भी छात्राओं के साथ महिलाओं ने भी सड़क पर उतरकर विरोध जताया। दूसरे दिन जेन जी-अल्फा और महिलाओं के प्रदर्शन की जानकारी होने पर पार्षद ओमपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे और गंदे पानी में खड़े होकर प्रदर्शनकारियों का समर्थन करते हुए नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी में शामिल हो गए। प्रदर्शनकारी छात्राओं ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति के कारण उन्हें स्कूल आने-जाने में काफी परेशानी होती है। अब तो स्कूल आने से भी मन कुचोटता है कि फिर यूनिफार्म और जूते गंदे हो जाएंगे। कई छात्राओं के गंदे पानी से निकलने के कारण एलर्जी तक हो गई है।
स्थानीय निवासी रामवती देवी ने बताया कि मोहन बाबा मंदिर के पास स्थित मार्ग पर एक साल पहले सीवर लाइन डाकी गई थी। काम पूरा होने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं की गई और ऐसे छोड़ दिया। बारिश और सीवर का गंदा पानी जमा होने से कीचड़ और गंदगी फैलने लगी। लोगों ने खूब शिकायतें की, लेकिन कोई निगम अधिकारियों पर कोई असर नहीं पड़ा। स्थानीय निवासी धर्मेंद्र गौतम ने कहा कि पिछले कई वर्षों से लोग सड़क निर्माण और जलभराव की समस्या दूर करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन संबंधित विभागों के बीच जिम्मेदारी को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है।
पार्षद ओमपाल सिंह ने कहा कि नगर निगम में कई बार शिकायत के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि एक साल से लगातार इस रोड को ठीक कराने के लिए प्रस्ताव भेजा जा रहा है, लेकिन काम शुरू नहीं हो सका है। पार्षद ने कहा कि इस रास्ते से कई बार महापौर, विधायक, नगरायुक्त और जोनल प्रभारी आते-जाते रहे हैं, लेकिन टूटी सड़क अनदेखी कर दी गई।
विज्ञापन
-- -- -
सीवर लाइन डालने के बाद सड़क की मरम्मत की जिम्मेदारी जल निगम की होती है। उन्होंने कहा कि फिलहाल नगर निगम के पास इस मार्ग की मरम्मत के लिए बजट उपलब्ध नहीं है।-- एनके चौधरी, नगर निगम मुख्य अभियंता।
-- --
परिचर्चा
सड़क खराब है, इसके चलते कई बार पानी में गिरने से कपड़े और जूते गंदे हो जाते हैं और चोट भी लग जाती है- अर्पण, छात्रा।
छुट्टी के समय यहां पर काफी भीड़ होती है, इसीलिए पानी में उतरकर घर और स्कूल आना-जाना पड़ता है- जीनत, छात्रा
रास्ता खराब होने से स्कूल आने-जाने में हर रोज एक युद्ध का लड़ना पड़ता है, यह हर रोज की समस्या है- अलसबा, छात्रा
विज्ञापन
स्थानीय निवासी रामवती देवी ने बताया कि मोहन बाबा मंदिर के पास स्थित मार्ग पर एक साल पहले सीवर लाइन डाकी गई थी। काम पूरा होने के बाद सड़क की मरम्मत नहीं की गई और ऐसे छोड़ दिया। बारिश और सीवर का गंदा पानी जमा होने से कीचड़ और गंदगी फैलने लगी। लोगों ने खूब शिकायतें की, लेकिन कोई निगम अधिकारियों पर कोई असर नहीं पड़ा। स्थानीय निवासी धर्मेंद्र गौतम ने कहा कि पिछले कई वर्षों से लोग सड़क निर्माण और जलभराव की समस्या दूर करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन संबंधित विभागों के बीच जिम्मेदारी को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
पार्षद ओमपाल सिंह ने कहा कि नगर निगम में कई बार शिकायत के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि एक साल से लगातार इस रोड को ठीक कराने के लिए प्रस्ताव भेजा जा रहा है, लेकिन काम शुरू नहीं हो सका है। पार्षद ने कहा कि इस रास्ते से कई बार महापौर, विधायक, नगरायुक्त और जोनल प्रभारी आते-जाते रहे हैं, लेकिन टूटी सड़क अनदेखी कर दी गई।
विज्ञापन
सीवर लाइन डालने के बाद सड़क की मरम्मत की जिम्मेदारी जल निगम की होती है। उन्होंने कहा कि फिलहाल नगर निगम के पास इस मार्ग की मरम्मत के लिए बजट उपलब्ध नहीं है।