{"_id":"68545e82dabb81dabe0f130a","slug":"the-fruit-vendor-who-was-injured-due-to-the-falling-of-the-balcony-grill-also-died-shahibabad-news-c-198-1-gbd1023-6424-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: छज्जे की ग्रिल गिरने से घायल फल विक्रेता की भी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: छज्जे की ग्रिल गिरने से घायल फल विक्रेता की भी मौत
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र के भगत सिंह चौक के पास स्थित डीएलएफ कॉलोनी के बी-73 इमारत के तीसरी मंजिल के छज्जे पर लगी ग्रिल के नीचे दबकर घायल हुए फल विक्रेता दिल्ली के न्यू मुस्तफाबाद निवासी अयूब की भी 19 जून की सुबह मौत हो गई। उनका दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा था। हादसे के दौरान इमारत के नीचे खड़े सब्जी विक्रेता साहिबाबाद के शहीद नगर निवासी सलीम की मलबे में दबकर मौके पर ही मौत हो गई थी।
डीएलएफ कॉलोनी के बी-73 इमारत के पास हादसा बुधवार देर रात करीब 10ः30 बजे हुआ था। उस समय वहां सलीम ने प्याज बिक्री और अयूब ने केले बिक्री का ठेला लगा रखा था। ग्रिल गिरने की वजह से दोनों को भागने का मौका नहीं मिला और दोनों मलबे में दब गए थे। सब्जी विक्रेता सलीम की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं अयूब को जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। प्रभारी एसीपी शालीमार गार्डन अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि घायल अयूब की बृहस्पतिवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। पहले मृतक के परिजनों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया है। मामले में किसी भी पक्ष के अगर लिखित तहरीर मिलती है, तब तत्काल कार्रवाई की जाएगी।