फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   The front part of the house collapsed due to rain

Ghaziabad News: बारिश के चलते मकान का अगला हिस्सा गिरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
The front part of the house collapsed due to rain
मुरादनगर। सुराना गांव में बारिश की वजह से गिरा मकान का अगला हिस्सा। स्रोत: वीडियोग्रैब
मुरादनगर। लगातार हो रही बारिश के चलते सुराना गांव में एक मकान का अगला हिस्सा गिर गया। बताया गया कि मलबे में एक किशोरी दब गई थी लेकिन उसे सकुशल बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन


सुराना गांव में ऊषा पत्नी नानक अपने परिवार के साथ रहती हैं। उनके दो बेटे हैं। बृहस्पतिवार शाम अचानक उनके मकान का अगला हिस्सा भरभराकर गिर गया। जिस समय मकान की छत गिरी उस समय उनकी पोत्री छवि पुत्री शेखर उनके साथ थी। जैसे ही मकान की छत गिरने लगी सभी लोग मकान से बाहर की तरफ दौड़े जबकि किशोरी छवि मलबे में दब गई। छत गिरने से परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। उन्होंने मिलकर मलबे में दबी छवि को सकुशल बाहर निकाला। बताया कि पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बरसात के कारण उनके मकान में दरार आ गई थी जिस कारण आज उनके मकान की छत नीचे गिर गई और मकान मलबे में तब्दील हो गया। डीएम से ग्रामीणों ने ऊषा को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed